ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar News: त्योहारी सीजन में नई दिल्ली-पटना के बीच चलेगी यह विशेष ट्रेन, भारतीय रेलवे का बड़ा ऐलान..

Bihar News: पटना-नई दिल्ली के बीच यात्रा करने वालों के लिए बड़ी शानदार खबर है। भारतीय रेलवे ने इन यात्रियों के लिए विशेष ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इससे दीपावली-छठ में हजारों लोगों को फायदा होगा..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: दीपावली और छठ जैसे त्योहारों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बिहार के रेल यात्रियों की परेशानी को दूर करने की दिशा में एक और कदम उठा लिया है। भारतीय रेलवे ने अब पटना और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेनें 11 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेंगी और दीपावली तथा छठ पूजा के दौरान हजारों यात्रियों को तेज और आरामदायक सफर देंगी।


ट्रेन नंबर 02252 (नई दिल्ली-पटना) हर सोमवार, बुधवार और शनिवार को सुबह 8:35 बजे नई दिल्ली से रवाना होगी और रात 9:30 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। रास्ते में यह अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा में रुकेगी। रिटर्न जर्नी ट्रेन नंबर 02251 (पटना-नई दिल्ली) मंगलवार, गुरुवार और रविवार को सुबह 10 बजे पटना से चलेगी और रात 11:30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। सफर का समय करीब 13 घंटे का रहेगा।


ये ट्रेनें पूरी तरह एयर-कंडीशंड हैं। इनमें वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग, आरामदायक सीटें और कैफेटेरिया जैसी सुविधाएं मिलेंगी। रेलवे का कहना है कि त्योहारों के पीक टाइम में भीड़ को कंट्रोल करने के लिए ये विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। बिहार के लाखों लोग दिल्ली में काम करते हैं और दीपावली व छठ पर घर लौटते हैं, ऐसे में उन्हें वंदे भारत जैसी फास्ट ट्रेन बड़ी राहत देगी।