ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: अब खटारा सूमो से नहीं बल्कि नई गाड़ी में घूमेंगे बिहार के BDO, चुनाव से पहले नीतीश सरकार की बड़ी सौगात

Bihar News: बिहार के प्रखंड विकास पदाधिकारी अब खटारा सूमो से नहीं बल्कि चमचमाते बोलेरो से घूमेंगे. ग्रामीण कार्य विभाग ने राज्य के बीडीओ को 422 नई बोलेरो सौंप दिया.

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के बीडीओ यानी प्रखंड विकास पदाधिकारी अब पुराने खटारा हो चुके सूमो से नहीं बल्कि लग्जरी गाड़ी से घूमेंगे। बिहार सरकार ने विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए यब बड़ी व्यवस्था की है। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने राज्य के बीडीओ को बड़ी सौगात दी है।


दरअसल, ग्रामीण विकास विभाग ने आज पटना में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया। ग्रामीण विकास विभाग के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार मौजूद थे। उन्होंने सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को 422 नई बोलेरो गाड़ियां सौंप दी।


इन सभी अधिकारियों को कहा गया कि वह विकास के कामों में लग जाएं। मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नई ऊर्जा के साथ बिहार के प्रखंड विकास पदाधिकारी फील्ड जाएंगे और लोगों की सेवा करेंगे। मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि बिहार के विकास में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना है।


इसके साथ ही उन्होंने ने अधिकारियों को सचेत भी किया कि अगर शिकायत मिली तो कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि हमने अधिकारियों को सचेत किया है कि आपके खिलाफ अगर शिकायत मिलेगी और जांच होगी और जहां सही पाया गया तो कार्रवाई होगी।


बता दें कि इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी बीडीओ को नई गाड़ी मिलने के बाद चुनाव कार्यों में तेजी आएगी। पुरानी गाड़ियों के कारण उन्हें परेशानी भी उठानी पड़ती थी लेकिन अब सरकार ने चुनाव से पहले राज्य के बीडीओ की बड़ी परेशानी को दूर कर दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता