ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News : JDU विधायक गोपाल मंडल पर बिहार पुलिस की पैनी नजर, ADG ने दे दी यह बड़ी चेतावनी

Bihar News : ADG के इस बयान ने यह साफ़ कर दिया है कि गोपाल मंडल अब अपनी उटपटांग हरकतों के गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

Bihar News
पुलिस की कार्यवाई
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News : जदयू विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें अब बढ़ चुकी हैं. वो पुलिस प्रशासन की नजर पर चढ़ गए हैं और आने वाले समय में उन पर कड़ी निगाहें रखी जाएंगी. ज्ञात हो कि होली के समय वो तब विवादों में आ गए थे जब अश्लील डांस करते हुए उनका एक वीडियो वायरल हो गया था. इस वीडियो में वह ना सिर्फ डांस कर रहे थे, बल्कि अश्लील गाने भी गा रहे थे, जिसके बोल बेहद गंदे थे.


केवल इतना ही नहीं उन्होंने एक नाचने वाली के गाल पर नोट भी चिपकाए थे. बाद में जब उनकी फजीहत हुई तो उन्होंने अपना बचाव करते हुए अपने इस कृत्य को सही बताया था और इसमें उन्हें कोई बुराई नजर नहीं आई थी. लेकिन इस बार वे पुलिस की नजर में चढ़ चुके हैं और आने वाले समय में उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.


एडीजी कुंदन कृष्णन ने इस बारे मे बात करते हुए कहा है कि हम उन्हें गिरफ्तार करके जेल तो नहीं भेज सकते मगर उन पर इस अश्लीलता के लिए केस दर्ज किया जा चुका है. आने वाले समय में पुलिस की उन पर पैनी निगाह होगी. बताते चलें कि आने वाले ईद के मौके पर कोई असामाजिक तत्व माहौल को बिगाड़े ना, इसे लेकर पुलिस की तैयारियां जोरों पर है और पुलिस हर उस पहलू पर नजर बनाए हुए है जो अराजकता का कारण बन सकती है.


गोपाल मंडल भले ही विधायक हों मगर उनकी हरकते और उनके बयान अराजक तत्वों की भाँती ही होते हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में वह खुद में सुधार करते हुए बदलाव लाते हैं, या फिर अपनी उटपटांग हरकतों की वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.