ब्रेकिंग
मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानाबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल: अस्पताल में इलाज के नाम पर टूटे पैर में बांध दिया कार्टन... VIDEO वायरलकैबिनेट की बैठक में 17 एजेंडों पर लगी मुहर, हर घर तिरंगा अभियान में 6.12 करोड़ रुपये खर्च करेगी बिहार सरकारबिहार में बनेगा वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, खिलाड़ियों को मिलेगा आधुनिक प्रशिक्षण; सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला

Bihar News: बिहार चुनाव के बाद चलेंगी सैकड़ों स्पेशल ट्रेनें, रेलवे का बड़ा फैसला

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद लाखों प्रवासी काम पर लौटेंगे। ऐसे में रेलवे ने पटना-गया से दिल्ली, मुंबई, पुणे समेत प्रमुख शहरों के लिए 500 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में त्योहारों के बाद चुनाव का माहौल जारी है और जल्द ही यह खत्म भी हो जाएगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को पूरा हो चुका है। दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। इसके बाद दीवाली, छठ मनाने और वोट डालने घर आए लाखों प्रवासी मजदूर कर्मभूमि की ओर रुख करेंगे। उनकी सुविधा के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ा इंतजाम किया है। अगले तीन हफ्तों में 500 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।


ये ट्रेनें मुख्य रूप से पटना और गया स्टेशनों से शुरू होंगी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे, सूरत और अहमदाबाद जैसे शहरों तक रोजाना फेरे लगेंगे। रेलवे के पीआरओ डायरेक्टर ने बताया कि इस बार छठ के बाद लोग चुनाव की वजह से रुके रहे। अब भारी भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। ट्रेनें ज्यादातर अनारक्षित होंगी ताकि तुरंत चढ़कर सफर किया जा सके। IRCTC ऐप या काउंटर से बुकिंग उपलब्ध रहेगी।


रेलवे अधिकारी ने कहा कि पटना से दिल्ली के लिए रोजाना 20 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। मुंबई रूट पर 15 और पुणे-सूरत-अहमदाबाद के लिए 10-10 ट्रेनें रोजाना होंगी। गया से कोलकाता के लिए 12 ट्रेनें निर्धारित की गई हैं। एक अधिकारी के मुताबिक 3.75 करोड़ वोटरों में से लाखों प्रवासी हैं। उनकी वापसी सुगम बनाना रेलवे की प्राथमिकता है।


प्रवासियों को स्टेशनों पर अतिरिक्त काउंटर, पानी और बैठने की व्यवस्था मिलेगी। सुरक्षा के लिए आरपीएफ के जवान तैनात रहेंगे। रेलवे ने अपील की है कि यात्रा से पहले पूरी तरह तैयारी कर लें और भीड़ में धक्का-मुक्की से बचें। कई प्रवासियों ने बताया कि चुनाव को लेकर कुछ और दिनों की छुट्टी मिलने से वे वोट डालकर खुश हैं। अब स्पेशल ट्रेनों से समय पर काम पर पहुंच जाएंगे।


यह व्यवस्था प्रवासियों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा है। पिछले सालों की तुलना में इस बार रिकॉर्ड ट्रेनें चल रही हैं। बिहार से बाहर काम करने वाले मजदूरों को जन्मभूमि से कर्मभूमि तक का सफर अब झिक-झिक वाला नहीं रहेगा।