ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Weather: बिहार में भीषण ठंड ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, इन जिलों के लोगों को IMD ने विशेष सावधानी बरतने की दी सलाह

Bihar Weather: बिहार में 24 घंटे में पारा 2-4°C लुढ़का, अगले 48 घंटे में इन जिलों के लोगों की और बढ़ेगी मुश्किलें, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी..

Bihar Weather
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Weather: बिहार में सर्दी ने अब पूरी तरह से रफ़्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में राज्य के न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है और मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटों में कई जिलों में पारा 6-8 डिग्री सेल्सियस तक भी लुढ़क सकता है। उत्तर-पश्चिमी पछुआ हवाओं का जोर बढ़ने से सुबह और देर रात घना कोहरा छा रहा है। गुरुवार सुबह पटना, गोपालगंज, बेतिया, सीतामढ़ी, मोतिहारी, खगड़िया, बेगूसराय, मधेपुरा, सुपौल और किशनगंज में विजिबिलिटी महज 100-200 मीटर रही। जिस वजह से लोग अलाव तापते और फॉग लाइट जलाकर घरों से निकलते हुए दिखे।


ऐसे में अब मौसम विज्ञान केंद्र ने 12 जिलों पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, किशनगंज, औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, सासाराम, कैमूर, जहानाबाद, सारण और शिवहर में यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में सुबह 5 बजे से 10 बजे तक घना कोहरा छाने और दृश्यता 50-200 मीटर तक रहने की आशंका है। हाईवे पर वाहन भी कोहरे की वजह से रेंगते हुए दिखे, कई ट्रेनें लेट चल रहीं। ठंड और कोहरे के डबल अटैक से सांस के मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हिमालय की तरफ से आने वाली ठंडी हवाएं और नमी का मेल ऐसा कोहरा पैदा कर रहा है। नवंबर के अंतिम सप्ताह से दिसंबर के पहले सप्ताह तक ठंड में और तेजी आएगी। पटना में न्यूनतम तापमान 12-13 डिग्री और अधिकतम 26-28 डिग्री रहने का अनुमान है मगर सुबह-शाम ऐसा एहसास हो सकता मानो तापमान 6-8 डिग्री हो। उत्तरी बिहार (पूर्णिया, किशनगंज, अररिया) में सबसे ज्यादा ठंड पड़ेगी, जहां पारा 6 डिग्री तक भी जा सकता है। दक्षिण बिहार में भी 8-10 डिग्री तक गिरावट तय है।


लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह-शाम गर्म कपड़े, मफलर और मास्क जरूर पहनें। वाहन चालकों से फॉग लाइट और कम स्पीड में चलने को कहा गया है। किसानों को फसलों को ढकने और पशुओं को ठंड से बचाने की हिदायत दी गई है। शादी-विवाह के मौसम में रात के कार्यक्रमों में विशेष सावधानी बरतें। मौसम विभाग का कहना है कि 29-30 नवंबर तक यही स्थिति रहेगी, उसके बाद थोड़ी राहत मिल सकती है। बिहार अब सचमुच सर्दी की चपेट में आ चुका है।