ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पांडव महाभारत के लिए तैयार: NDA में इस दिन होगा सीट बंटवारे का ऐलान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कर दिया सबकुछ साफ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बड़ी घोषणा की तैयारी है। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पांचों दलों को ‘पांडव’ बताते हुए एनडीए की जीत का दावा किया।

बिहार
सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पांच दलों (भाजपा, जेडीयू,LJP-R, HAM और RLM) को पांडव बताया। कहा कि पांडव महाभारत के लिए तैयार है। बिहार विधानसभा चुनाव में पांडवों (एनडीए) की ही जीत होगी।


दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि एनडीए में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला दो-तीन दिन में कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांचो दल (भाजपा, जेडीयू,LJP-R, HAM और RLM) आपस में मिलकर सारा चीज दो-तीन दिन के अंदर तय करेंगे। करीब-करीब सब कुछ तय हो गया है। समय पर सब कुछ बता दिया जाएगा।


पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन के अंदर गठबंधन के सीट शेयरिंग के बारे में बताया जाएगा कि कौन नेता कब आएंगे, कहां आएंगे, किस जगह पर चुनावी सभा करेंगे यह बता दिया जाएगा। अभी से लेकर चुनाव तक का रोड मैप बन गया है। पांचो दल की सहमति के बाद हम चुनाव का आगाज करने जा रहे हैं। इसलिए ऑल इज वेल है..सब कुछ बहुत ही अच्छा है। 


एनडीए  गठबंधन आपसी संवाद और समन्वय का काम कर चुकी है, ना कोई फॉर्मूला की आवश्यकता है और ना हीं फॉर्मूला फंसने वाला है। सभी एनडीए गठबंधन के दल सीट शेयरिंग को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में हैं। सारा कुछ केंद्रीय नेतृत्व को तय करना है। यह बिहार में नहीं होना है। केंद्रीय नेतृत्व अपने तरीके से दो-तीन दिन के अंदर सारा कुछ बताएगी। 


वहीं तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी की तरह तेजस्वी यादव भी विदेश में ही रहते हैं क्या? बिहार में लगता है वो निकल नहीं रहे हैं। बिहार आज बदल चुका है। यह बात विपक्ष के नेता को बताइए। अब अपहरण का राज नहीं है। आज नरसंहार बिहार में नहीं होता है। अब लोग टीवी का सीरियल देखने के लिए बैटरी को चार्ज कराने के लिए साइकिल पर नहीं ले जाते हैं। 


पहले पूर्णिया, बेतिया, मोतिहारी, आरा जाने में कमर टूट जाती थी। अब तो लोग सोकर आराम से जाते हैं। दिलीप जायसवाल ने कहा कि ये लोग चांदी का चम्मच लेकर दुनिया में आए हैं। इनको क्या पता होगा कि गरीबी क्या चीज है? आज बिहार कहां जा रहा है..यह भी देख लें। ये लोग थेथरलॉजी की डिग्री हासिल किये हुए हैं। इसलिए इस तरह की बातें करते हैं। जो बिहार के गांव में नहीं गया है उसको कैसे पता चलेगा कि बिहार कहां से कहां पहुंच चुका है।




टैग्स