ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में 25 लाख महिलाओं को आज मिलेंगे 10,000 रुपए, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का दूसरा चरण होगा शुरू

बिहार सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिलाओं को 10,000 रुपये की दूसरी किश्त दी। जानें योजना की पूरी जानकारी।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: बिहार सरकार की ओर से 3 अक्टूबर, 2025 को बिहार की लगभग 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। यह कदम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत उठाया जा रहा है। 


जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सुबह साढ़े 10 बजे पटना के अणे मार्ग स्थित “संकल्प” भवन में एक कार्यक्रम के दौरान इस राशि का हस्तांतरण करेंगे। इस कार्यक्रम में दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे। 


यह प्रक्रिया इस योजना का दूसरा चरण है। इससे पहले, 26 सितंबर को 75 लाख महिलाओं के खातों में 7,500 करोड़ रुपये डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजे गए थे। अब इस बार 25 लाख और महिलाओं को लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर आज की किश्त में 2,500 करोड़ रुपये राज्य सरकार द्वारा जारी किए जाएंगे। 



इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण देना है। इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए महिलाओं को जीविका समूह (आत्मनिर्भर महिला समूह) से जुड़ा होना अनिवार्य है। सरकार का मानना है कि इस तरह, महिलाएं स्वरोजगार या अन्य आर्थिक गतिविधियों में सहभागी बन सकेंगी। 


सरकार ने यह योजना विधानसभा चुनाव 2025 से पहले शुरू की है। अगस्त के अंत में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की थी कि हर घर की एक सदस्य को 10,000 रुपये दिए जाएंगे ताकि महिलाओं को रोजगार शुरू करने में मदद मिल सके। इसके बाद सितंबर में पहली किश्त भेजी गई थी। अब अक्टूबर में दो और किस्तें 6 एवं 17 अक्टूबर भेजी जाने की योजना है। 



महिला रोजगार योजना से जुड़ने के लिए आवेदित महिलाएं अपने जिलों में संचालित जीविका समूह में नाम दर्ज करा चुकी हैं। इस योजना में शहरी तथा ग्रामीण दोनों क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हैं। शहरों में भी इस योजना के लिए बड़ी संख्या में आवेदन हुए हैं। लगभग 10 लाख नए आवेदन हुए हैं ऐसा कहा जा रहा है।