ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar News: बिहार की लापता कृषि अधिकारी यहां से हुई बरामद, शादी के 23 दिन बाद हो गई थी लापता

Bihar News: बिहार की लापता कृषि अधिकारी अर्यमा दीप्ति 23 घंटे बाद बख्तियारपुर से सुरक्षित मिलीं। पुलिस लापता रहने के कारणों की जांच कर रही है।

Bihar News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार में लापता हुई कृषि अधिकारी अर्यमा दीप्ति बख्तियारपुर से सुरक्षित मिल गई हैं। हालांकि, लापता होने के दौरान वह कहां थीं और किन परिस्थितियों में रहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पाई है। बताया जा रहा है कि पुलिस जल्द ही उनसे पूछताछ कर पूरे मामले की जानकारी जुटा सकती है।


दरअसल, अर्यमा दीप्ति अथमलगोला प्रखंड के कृषि विभाग में ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर (बीटीएम) के पद पर कार्यरत हैं। वह शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थीं। अर्यमा दीप्ति कंकड़बाग के विजय नगर की रहने वाली हैं और उनकी शादी 23 दिन पहले पटना निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट शुभम कुमार से हुई थी।


इस मामले में शनिवार को पति शुभम कुमार ने बख्तियारपुर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर बाद अर्यमा दीप्ति अथमलगोला कार्यालय से ऑटो से बख्तियारपुर के लिए निकली थीं, लेकिन अपने आवास नहीं पहुंची थीं। उन्होंने बख्तियारपुर जंक्शन के पास एक कमरा ले रखा है।


परिजनों के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब चार बजे ऑटो से बख्तियारपुर जाते समय उनकी फोन पर भाई से बात हुई थी। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि मोबाइल की बैटरी खत्म हो रही है और घर पहुंचकर बात करेंगी। इसके बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।


अब अर्यमा दीप्ति के बख्तियारपुर में मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और लापता होने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता