ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार में मुसीबत की बारिश, पटना में 9 समेत कुल 37 लोगों की मौत, 14 जिलों में रेड अलर्ट

PATNA : बिहार में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही आफत की बारिश राजधानी पटना समेत पूरे सूबे पर कहर बनकर टूटी है. उत्तर बिहार, पूर्व बिहार समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में हो र

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले चार दिनों से लगातार हो रही आफत की बारिश राजधानी पटना समेत पूरे सूबे पर कहर बनकर टूटी है. उत्तर बिहार, पूर्व बिहार समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में हो रही तेज बारिश से आपात जैसी स्थिति होती जा रही है. अबतक बिहार में की मौत हो चुकी है. हालत यह है कि राज्य की बड़ी से ज्यादा उफान छोटी नदियों में है. छोटी नदियां तीन दर्जन स्थानों पर लाल निशान से ऊपर बह रही हैं. पटना में जलप्रलय जैसे हालात हैं. 27 जिलों में औसतन 100 मिमी तक बारिश  मौसम विभाग ने 24 जिलों अलर्ट जारी किया है. जिसमें 14 जिले रेड अलर्ट पर हैं. 

बांका, गया और खगड़िया में 3-3 लोगों की मौत
अब तक बिहार के अलग-अलग जगहों पर हुई घटनाओं में कुल 24 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें पटना में 9 मौतें हुई हैं. भागलपुर में हुई तेज बारिश में 12 लोगों की जान चली गई. इसके अलावा बांका, गया और खगड़िया में 3-3 और मुंगेर में 2 लोगों की मौत हुई. सीतामढ़ी, पूर्णिया, जहानाबाद, सीवान और सासाराम में 1-1 लोग जिंदगी से हाथ धो बैठे. गंगा के घटने का रफ्तार तो थमा है, लेकिन, पुनपुन और सोन उफना गईं हैं. 

पटना में एक ही परिवार के 4 लोग समेत कुल 9 की मौत
पटना में स्थिति और भी भयावह है. बारिश ने विनाश लीला का रूप धारण कर लिया है. राजधानी पटना में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. वहीं, नालंदा मेडिकल कॉलेज में वार्ड और आईसीयू तक में भी पानी भर गया है. जिले के खगौल इलाके में ऑटो के ऊपर पेड़ गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई. सभी एक ही परिवार के सदस्य बताये जा रहे हैं. मृतक दुल्हिन बाजार के सिंघाड़ा गांव के रहने हैं. वहीं, नौबतपुर इलाके में घर की दिवार गिरने एक बूढी महिला की जान चली गई. मृतक महिला की पहचान शांति देवी के रूप में की गई है. इसके अलावा कंकड़बाग, जक्कनपुर और शास्त्री नगर थाना इलाके में करंट लगने से एक-एक मौते हुईं. 

भागलपुर में एक दर्जन लोगों की मौत
भागलपुर में भारी बारिश होने से तीन जगहों पर दीवार गिरी. इस हादसे में अबतक 12 लोगों की मौत हो गई है. कुछ लोग घायल बताये जा रहे हैं. जिन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना बरारी थाना इलाके के हनुमान घाट, खंजरपुर और हथिया नाला झोपड़पट्टी में तीन अलग-अलग जगहों पर हुई है. एसडीआरएफ की टीम रेक्सयू ऑपरेशन चला रही है.

सीतामढ़ी, पूर्णिया, जहानाबाद, सीवान और सासाराम में 1-1 की मौत
खगड़िया जिले में भी भरतखंड घाट पर एक बड़ा हादसा हुआ. नहाने के दौरान गंगा नदी में 3 युवक डूब गए. जिसमें से एक की मौत हो गई. जबकि 2 लोगों की जान बचा ली गई. मृतक की पहचान हितेश कुमार के रूप में की गई है. सीवान के रघुनाथपुर थाना इलाके के राजपुर में नदी में डूबने से युवक की मौत हो गई. जिसके डेड बॉडी की तलाश की जा रही है. सासाराम में नाले में गिरने से एक युवक की जान चली गई. मृतक की पहचान कोचस गांव के वार्ड नंबर 6 में रहने वाले गुड्डू राइन के रूप में की गई है. मुंगेर के टेटिया बंबर गांव में भी आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई. तूफान में पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई.जहानाबाद में मिट्टी की दीवार गिरने से चार साल की बच्ची की मौत हो गई. घटना जिले के मखदुमपुर प्रखंड के डकरा गांव की है.