ब्रेकिंग
मुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..मुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..

बिहार में वज्रपात से 11 लोगों की हुई मौत, पूर्णिया और अररिया में सबसे ज्यादा 4 लोगों की मौत

PATNA: बिहार के कई जिलों में अचानक मौसम बदला तेज आंधी और बारिश हुई। इस दौरान ठनका भी गिरा। ठनका गिरने और इसकी चपेट में आने से कई जिलों में मौत हुई है। बिहार में वज्रपात से अब

बिहार में वज्रपात से 11 लोगों की हुई मौत, पूर्णिया और अररिया में सबसे ज्यादा 4 लोगों की मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार के कई जिलों में अचानक मौसम बदला तेज आंधी और बारिश हुई। इस दौरान ठनका भी गिरा। ठनका गिरने और इसकी चपेट में आने से कई जिलों में मौत हुई है। बिहार में वज्रपात से अब तक 10 लोगों की मौत की खबर आ रही है। वज्रपात से सबसे ज्यादा अररिया में 4 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताया है। मृतक के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की मदद देने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिया है। 


बिहार के कई इलाकों में ठनका गिरने से 10 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं कई लोग झुलस गये हैं। सुपौल में 2 लोगों की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी है। पहली घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुमयाही वार्ड नम्बर 11 की है। जहां खेत में घास काटने दौरान अचानक शुरू हुई बारिश के बीच ठनका गिरने से गिलर साह की 40 वर्षीय पत्नी राधा देवी घायल हो गई। वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के प्रतापपुर झरकहा चौक की है जहाँ बारिश के दौरान घर से बाहर निकले एक 15 वर्षीय युवक बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आ गए औऱ घायल हो गए। 


घायल प्रतापपुर वार्ड नम्बर 3 निवासी मोहम्मद मुस्ताक के 15 वर्षीय पुत्र मोहम्मद मेराज एवं कुमयाही की राधा देवी दोनों को परिजनों औऱ स्थानीय लोगों द्वारा त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहाँ ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन ने बताया कि दोनों की मौत वज्रपात से हुई है।


वहीं शेखपुरा के पुरैना में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गयी है तो वहीं बांका के बेलहर में एक किसान की मौत हो गयी। इसके साथ ही नवादा के काशीचक में भी एक बच्ची की मौ’त हो गयी है। जबकि अररिया में ठनका गिरने से सबसे ज्यादा 4 लोगों की मौत हुई है। अररिया के भरगामा में 3 लोगों की मौतें हुई है जबकि रानीगंज में एक की मौत वज्रवात की चपेट में आने से हो गयी है। अब बात बेगूसराय की करते हैं जहां सिंघौल में एक की मौत हो गयी जबकि दो झुलसने से घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



टैग्स