ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार में मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, पिछले 24 घंटे के भीतर 8 लोगों की गई जान

PATNA: बिहार के अलग-अलग जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से पिछले 24 घंटों में 8 लोगों की जान जा चुकी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। औरंगाबाद, रोहतास और बेतिया में

बिहार में मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, पिछले 24 घंटे के भीतर 8 लोगों की गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के अलग-अलग जिलों में वज्रपात की चपेट में आने से पिछले 24 घंटों में 8 लोगों की जान जा चुकी है जबकि कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। औरंगाबाद, रोहतास और बेतिया में बारिश के दौरान ठनका गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


जानकारी के मुताबिक, 8 मृतकों में सबसे अधिक औरंगाबाद जिले के हैं। औरंगाबाद में 6, रोहतास में एक और बेतिया में एक शख्स की मौत वज्रपात हो गई है। औरंगाबाद के गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र स्थित बक्सर गांव के अलावा देव और कुटुंबा में वज्रपात कहर बनकर टूटा है, जहां 2 लड़कों और एक बुजुर्ज समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई है।


वहीं सासाराम में वज्रपात से एक किसान की मौत हो गयी जबकि एक अन्य व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कंचनपुर का है जहां बारिश के दौरान ठनका गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वही बेतिया में भी एक किसान की मौत हो गयी है। वे उस वक्त खेत में काम कर रहे थे।