ब्रेकिंग
छात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपछात्रों और महिलाओं की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- ‘मोदी है तो दिक्कत है’बिहार के विश्वविद्यालयों में बड़े सुधार की तैयारी: उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिलेगा इतने लाख का इनाम, राज्यपाल का एलानबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

बिहार में टूटा रिकार्ड, कोरोना से 9 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 109

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफ

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस जानलेवा वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. हर दिन सैकड़ों की संख्या में मरीजों का इजाफा हो रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 9 और लोगों की मौत हो गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 109 हो गया है.


पिछले 24 घंटे में 9 की मौत
स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित अपडेट जारी की गई . विभाग की ओर से जारी इस नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 5 और लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही बिहार में अब तक 109 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है. अनलॉक-1 में कोरोना संकट के बीच पिछले महीने 40 लोगों की मौत हुई थी.


बिहार में अब तक 109 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 109 लोगों की मौत हुई है. सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 13 लोगों की मौत हुई है. भागलपुर, दरभंगा और समस्तीपुर में 7-7 की मौत हुई है. रोहतास 6 लोगों की मौत हुई है. मुजफ्फरपुर, नालंदा, पूर्वी चंपारण, सीवान और सारण जिले में 5-5 मरीजों की मौत हुई है.


इसके आलावा बेगूसराय और वैशाली  में 4-4 लोगों ने दम तोड़ा है. भोजपुर, गया, खगड़िया, जहानाबाद, नवादा, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी और में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही अररिया, कैमूर, किशनगंज और मधुबनी में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अरवल, औरंगाबाद, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.


बिहार में अब तक 13978 पॉजिटिव केस
स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट के मुताबिक बिहार में 704 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13978 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि ये मामले राज्य के 36 जिलों से सामने आये हैं.


सूबे में 9792 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 9792 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 251 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.


बिहार में टूटा रिकार्ड, कोरोना से 9 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 109

बिहार में टूटा रिकार्ड, कोरोना से 9 लोगों की मौत, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 109

टैग्स