ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में ठंड से राहत नहीं, पटना समेत कई जिलों में हो रही भारी बारिश

PATNA : बिहार में मौसम एक बार फिर मौसम बदल गया है। पटना समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गयी है। बारिश होने से ठंड और बढ़ गई है। अब एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गयी

बिहार में ठंड से राहत नहीं, पटना समेत कई जिलों में हो रही भारी बारिश
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार में मौसम एक बार फिर मौसम बदल गया है। पटना समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गयी है। बारिश होने से ठंड और बढ़ गई है। अब एक बार फिर से ठिठुरन बढ़ गयी है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन घंटे में पटना समेत 26 जिलों में बारिश की संभावना जतायी है। तेज बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया गया है।   


मौसम विभाग के मुताबिक पटना, सारण, भोजपुर, बक्सर, सीवान और वैशाली जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना जतायी गयी है। इन इलाकों में बारिश भी शुरू हो गयी है। तेज हवाओं और मेघ गर्जन के साथ लगातार बारिश हो रही है।



सारण, भोजपुर, बक्सर, सीवान, वैशाली, पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर सहित राज्य के 26 जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश हो रही है। इन जिलों में आकाशीय बिजली के साथ गरज भी काफी तेज है। राज्य के 26 जिलों में हवा की रफ्तार 15 से लेकर 40 किलो मीटर प्रति घंटे की है।


मौसम विभाग की ओर से लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। लोगों से यह आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि खूले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें।

टैग्स