ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

बिहार में तेजी से बदल रहा मौसम, शाम में गिर रहा पारा, खुले में बैठने से बीमार हो रहे लोग

PATNA : बिहार से मानसून लौटते ही पारा काफी तेजी से गिर रहा है. इन दिनों शाम में महज 2 घंटे के भीतर तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके कारण व

बिहार में तेजी से बदल रहा मौसम, शाम में गिर रहा पारा, खुले में बैठने से बीमार हो रहे लोग
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार से मानसून लौटते ही पारा काफी तेजी से गिर रहा है. इन दिनों शाम में महज 2 घंटे के भीतर तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही है, जिसके कारण वातावरण में अचानक से ठंड बढ़ जा रही है. लोगों की सेहत पर इसका काफी बुरा असर पड़ रहा है. राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य जिलों में भी मौसम काफी तेजी से बदल रहा है.


पटना में मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संजय कुमार बताते हैं कि बिहार से फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून लौट चुका है और ठंड दस्तक देने लगा है. संजय कुमार बताते हैं कि शाम में 6 बजे से 8 बजे के बीच में तापमान में लगभग 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही है. 8 बजे के बाद तापमान सुबह 5 बजे तक गिरता ही जा रहा है, जिसके कारण रात में ठंड और भी ज्यादा बढ़ जा रही है.


पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के सीनियर डॉक्टर डॉ राकेश कुमार शर्मा बताते हैं कि आज-कल दिन और रात के मौसम में काफी बदलाव देखा जा रहा है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. रात में तापमान गिरने के कारण ठंड बढ़ रही है, ऐसे में रात के समय खुले में बैठना ठीक नहीं है. खुले में बैठने से सेहत पर इसका काफी बुरा असर पड़ रहा है. बच्चों का भी खास ध्यान रखने की आवश्यकता है.


पीएमसीएच के हार्ट रोग डॉ अशोक कुमार का कहना है कि यह मौसम हार्ट के मरीज के लिए ठीक नहीं है. यह उनके लिए घातक साबित हो सकता है. हार्ट के मरीजों को धुप निकलने के बाद ही घर से बाहर निकलना चाहिए. इन दिनों सुबह में ठंड रह रही है, जिसके कारण हार्ट अटैक और ब्रेन हैमरेज का कारण बन सकता है.