ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

शिक्षकों का इंतजार खत्म! जून महीने से शुरू होगी तबादले की प्रक्रिया, 2 हफ्ते का दिया जाएगा समय

PATNA : बिहार के शिक्षकों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. क्योंकि राज्य सरकार ट्रांसफर प्रक्रिया को शुरू करन

शिक्षकों का इंतजार खत्म! जून महीने से शुरू होगी तबादले की प्रक्रिया, 2 हफ्ते का दिया जाएगा समय
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार के शिक्षकों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. तबादले का इंतजार कर रहे शिक्षकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. क्योंकि राज्य सरकार ट्रांसफर प्रक्रिया को शुरू करने में जोरशोर के साथ जुटी हुई है. ट्रांसफर के लिए सॉफ्टवेयर लगभग तैयार हो गया है. माना जा रहा है कि ट्रांसफर की प्रक्रिया जून में शुरू कर सकती है.


शिक्षकों के तबादले को लेकर नीतीश सरकार जल्द ही अधिसूचना जारी करेगी. अधिसूचना जारी होने के बाद शिक्षकों को 2 सप्ताह का समय दिया जायेगा.  शिक्षकों से तबादले के लिए आवेदन मांगे जायेंगे. इसकी तैयारी में विभाग तेजी से लगा है.


बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि "उनके विभाग ने ट्रांसफर को हरी झंडी दे दी है." जानकारी है कि नगर विकास एवं आवास विभाग ने भी शिक्षा विभाग के प्रारूप पर अपनी सहमति दे दी है. माना जा रहा है कि कोरोना और लॉकडाउन की वजह से शिक्षक तबादले की प्रक्रिया शुरू होने में देरी हो रही है.


गौरतलब हो कि बिहार सरकार ने पिछले ही साल कोरोना काल में शिक्षकों के तबादले को लेकर नियम बनाया. बताया जा रहा है महिला और दिव्यांग शिक्षकों को सेवा के दौरान एक बार अंतर जिला और अंतर नियोजन इकाई के तबादले का मौका दिया जाएगा. जबकि पुरुष शिक्षकों को म्यूचुअल ट्रांसफर का लाभ मिलेगा.