ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

बिहार में टैक्स चोरी करने वाले संस्थानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पटना समेत 38 जगहों पर रेड

PATNA: बिहार में बिना रजिस्ट्रेशन कराए लाखों का कारोबार करने वाले मैरिज हॉल संचालकों के खिलाफ वाणिज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राजधानी पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में बिन

बिहार में टैक्स चोरी करने वाले संस्थानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पटना समेत 38 जगहों पर रेड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में बिना रजिस्ट्रेशन कराए लाखों का कारोबार करने वाले मैरिज हॉल संचालकों के खिलाफ वाणिज्य कर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राजधानी पटना समेत बिहार के अन्य जिलों में बिना निबंधन के संचालित मैरिज हॉलों पर वाणिज्य कर विभाग की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने दबिश दी है। टीम ने पटना और गोपालगंज समेत 38 शहरों में बिना रजिस्ट्रेशन कराए लाखों का कारोबार करने वाले मैरिज हॉल पर एक साथ छापेमारी की है।


इसके लिए विभाग की तरफ से 38 टीमों का गठन किया गया, जिसमें 120 अधिकारी शामिल हैं। शनिवार को वाणिज्य कर विभाग की टीम ने राजधानी पटना में 15 जगहों पर छापेमारी करने के अलावा गोपालगंज, पूर्णिया, दरभंगा, भागलपुर, मुंगेर,कटिहार,सासाराम, सीवान, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, रक्सौल, बेतिया, सहरसा और लखीसराय में कुल 38 जगहों पर छापेमारी की, जो देर रात तक चलती रही। जिन मैरिज हॉल पर रेड हुई वे जीएसटी में रजिस्टर्ड नहीं थे। 


विभाग के अधिकारियों के मुताबिक छापेमारी के दौरान करोड़ों की टैक्स चोरी का मामला सामने आया है। जीएसटी के प्रावधानों के अनुसार मैरिज हॉल का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। जिन मैरिज हॉलों पर छापेमारी की गई है वे बिना जीएसटी रजिस्ट्रेशन के संचालित किए जा रहे थे और सरकार को किसी तरह का टैक्स पे नहीं कर रहे थे। बता दें कि फूड कैटरिंग, वीडियोग्राफी, डेकोरेशन, टेंट हाउस, रियल इस्टेट, कोचिंग संस्थान, सिक्योरिटी सर्विसेज जैसे टैक्स चोरी करने वाले व्यवसायिक संस्थानों पर वाणिज्य-कर विभाग की पैनी नजर है।

टैग्स