ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार में टैक्स फ्री होगी 'द कश्मीर फाइल्स', विधानपरिषद में डिप्टी सीएम ने की घोषणा

PATNA : कश्मीरी पंडितों के साथ हुई हिंसा और पलायन की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’देश भर के सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है. काफी बड़ी संख्या में लोग इसके देख

बिहार में टैक्स फ्री होगी 'द कश्मीर फाइल्स', विधानपरिषद में डिप्टी सीएम ने की घोषणा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : कश्मीरी पंडितों के साथ हुई हिंसा और पलायन की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’देश भर के सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है. काफी बड़ी संख्या में लोग इसके देखने के लिए सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स जा रहे हैं. उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, कर्नाटक और मध्य प्रदेश के बाद अब बिहार में फिर ‘द कश्मीर फाइल्स’ को टैक्स फ्री करने की मांग उठ रही है. 


कश्मीर फाइल फ़िल्म को विधानपरिषद टेक्स फ्री करने की मांग आज बीजेपी एमएलसी ने उठाया. विधानपरिषद में वित्त मंत्री तरकिशोर प्रसाद ने कहा कि इस फ़िल्म की चर्चा सभी जगहों पर हो रही हैं. पीएम मोदी ने भी इसकी चर्चा की हैं. मै आज ही इस सम्बन्ध में अधिकारिक  तौर पर बैठक कर इस फ़िल्म को  टेक्स फ्री करने की घोषणा करूंगा.


इस पर विधान परिषद् के सभापति ने कहा कि इसके पहले भी एक फ़िल्म आई थी उसे सभी सदस्यों को दिखाया गया था. वह भी टैक्स फ्री थी आप से भी आग्रह हैं कि इस फिल्म को सभी सदस्यों के साथ दिखाया जाए. इस पर तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि इसे भी सभी सदस्यों के साथ दिखाया जायेगा. बता दें कि इससे विधानसभा में बीजेपी के विधायक संजय सरावगी ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ को बिहार में कर मुक्त करने का आग्रह किया था.

टैग्स