ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

बिहार में शीतलहर का कहर जारी, घने कोहरे ने बढ़ाई कनकनी

PATNA : बिहार में तापमान एक बार फिर लुढ़कने के साथ ही राज्य के लोगों की परेशानी बढ़ गई है. जहां सोमवार की रात हवा चलने से कनकनी बढ़ गई थी. वहीं मंगलवार यानि आज सुबह पुरे राज्य में कोह

बिहार में शीतलहर का कहर जारी, घने कोहरे ने बढ़ाई कनकनी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में तापमान एक बार फिर लुढ़कने के साथ ही राज्य के लोगों की परेशानी बढ़ गई है. जहां सोमवार की रात हवा चलने से कनकनी बढ़ गई थी. वहीं मंगलवार यानि आज सुबह पुरे राज्य में कोहरे का असर देखने को मिला.  राज्य के अधिकांश भाग में अब तक का सबसे घना कोहरा छाया है. 


पटना मौसम विभाग के अनुसार फ़िलहाल पछुआ हवा की गति धीमी पड़ गई है. रवहीं सोमवार को राजधानी पटना में हवा की गति पांच किलोमीटर प्रति घंटे रिकार्ड की गई. राज्य का सबसे ज्यादा ठंडा शहर फारबिसगंज रहा. वहां पर न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था. वहीं पटना में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. और अधिकतम तापमान अन्य शहरों की तुलना में वाल्मीकिनगर का सबसे कम रहा. यहां अधिकतम तापमान केवल 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.  


पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश भागों में घना कोहरा छाया रहेगा. कोहरे के कारण ही धूप का असर धरातल तक नहीं पहुंच पा रहा है. जिससे वातावरण में गर्मी नहीं बढ़ पा रही है. सुबह वातावरण काफी ठंडा रहा. दोपहर में धूप निकली लेकिन शाम ढ़लते ही तापमान एकाएक गिर गय. सूर्यास्त के बाद इतनी तेजी से पारा गिरा कि लोगों को खुले में रहना मुश्किल हो गया. रात आठ बजे के बाद ही बाजारों एवं सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. नौ बजे तक तो शहर के सभी मुख्य बाजार खाली हो गए.

टैग्स