ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार में 211 पुलिसवाले बर्खास्त, कई दारोगा और सिपाहियों की गई नौकरी, डिटेल खंगालने के लिए मुख्यालय ने SP को लिखा पत्र

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. राज्य की पुलिस के कंधों पर इस कानून को जमीन पर लागू करने की बड़ी जिम्मेदारी है. लेकिन इसके बावजूद भी बिहार के कई जिलों में शराब तस्करी

बिहार में 211 पुलिसवाले बर्खास्त, कई दारोगा और सिपाहियों की गई नौकरी, डिटेल खंगालने के लिए मुख्यालय ने SP को लिखा पत्र
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. राज्य की पुलिस के कंधों पर इस कानून को जमीन पर लागू करने की बड़ी जिम्मेदारी है. लेकिन इसके बावजूद भी बिहार के कई जिलों में शराब तस्करी के मामले लगातार सामने आते रहे हैं. दारु की तस्करी में कई पुलिसवालों भी पकडे गए, जिनके बलबूते शराब तस्करी का गोरख धंधा किया जाता था. शराब की तक्सरी में शामिल बिहार के 211 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है. उनकी वर्दी उतर गई.

शराब तस्करों का साथ देने को लेकर विभाग ने कुल 211 पुलिसवालों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया, जिसमें पुलिस अफसर, पुलिसकर्मी, चौकीदार, होमगार्ड और सैप के जवान शामिल थे. इनके ऊपर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई. विभागीय जांच संचालन के बाद इनको नौकरी से निकाल दिया गया. अब पुलिस विभाग ने लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है.

बिहार पुलिस मुख्यालय के मद्य निषेध विभाग ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों से शराब के मामलों को लेकर बर्खास्त किए गए पुलिस पदाधिकारियों, चौकीदारों समेच सभी जवानों के बारे में डिटेल खंगालने को कहा है. इन पुलिसवालों के बारे में विस्तृत विवरण उपलब्ध कराने को कहा गया है. पुलिस मुख्यालय ने इन सभी के बारे में जानकारी 6 अप्रैल 2021 तक मांगी है. मुख्यालय द्वारा इसे लेकर एक पत्र भी जारी किया गया है.

बिहार पुलिस मुख्यालय ने शराब मामले में बर्खास्त किए गए 211 पुलिसकर्मियों के घर का पता और मोबाइल नंबर भी मांगा है. पुलिस मुख्यालय के मद्य निषेध प्रभाग के आईजी ने सभी जिलों के एसपी, रेल एसपी और बिहार सैन्य पुलिस के कमांडेंट को पत्र लिखा है.

टैग्स