ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में सफर और होगा आसान: कल से शुरू होगी पटना से मोतिहारी के बीच नई इंटरसिटी ट्रेन

PATNA : अगर आप ट्रेन में सफर करने के शौकीन हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। पूर्व मध्य रेलवे ने उत्तर बिहार से पटना आने जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब कल से पटना

बिहार में सफर और होगा आसान: कल से शुरू होगी पटना से मोतिहारी के बीच नई इंटरसिटी ट्रेन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : अगर आप ट्रेन में सफर करने के शौकीन हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। पूर्व मध्य रेलवे ने उत्तर बिहार से पटना आने जाने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब कल से पटना से मोतिहारी जाने वाले रेल यात्रियों के लिए नई ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बापूधाम मोतिहारी और पाटलिपुत्र के बीच एक जोड़ी नई मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के परिचालन करने का निर्णय लिया है। 


दरअसल, पूर्व मध्य रेलवे आज यानी 15 अप्रैल को बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। रेलवे ने उद्घाटन स्पेशल के रूप में गाड़ी सं. 05556 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र स्पेशल बापूधाम मोतिहारी से शाम तीन बजे खुलेगी और 8.00 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी। इसके साथ ही गाड़ी सं. 15556/15555 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र -बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 16 अप्रैल से किया जायेगा।


इसको लेकर सीपीआरओ वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गाड़ी सं. 15556 बापूधाम मोतिहारी-पाटलिपुत्र मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 अप्रैल से प्रतिदिन बापूधाम मोतिहारी से सुबह 06.00 बजे खुलकर 06.08 बजे जीवधारा, 06.20 बजे पिपरा, 06.33 बजे चकिया, 06.45 बजे मेहसी, 07.30 बजे मुजफ्फरपुर, 07.48 बजे रामदयालु नगर, 08.45 बजे हाजीपुर, 09.00 बजे सोनपुर से दिन 09.30 बजे पाटलिपुत्र पहुंचेगी।


वहीं, वापसी में, गाड़ी सं. 15555 पाटलिपुत्र-बापूधाम मोतिहारी मेमू इंटरसिटी एक्सप्रेस 16 अप्रैल से प्रतिदिन पाटलिपुत्र से शाम 7.00 बजे खुलकर 7.33 बजे सोनपुर, 7.50 बजे हाजीपुर, 8.50 बजे मुजफ्फरपुर 10.30 बजे मोतिहारी पहुंचेगी ।