ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में राज्यकर्मियों की बल्ले-बल्ले: दशहरा से पहले मिलेगी सैलरी, सरकार ने जारी किया आदेश

PATNA: बिहार के सरकारी कर्मियों के बल्ले-बल्ले हो गई है। सरकार ने दशहरा से पहले सैलरी देने का निर्देश संबंधित विभाग को दे दिया है। वित्त विभाग की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया

बिहार में राज्यकर्मियों की बल्ले-बल्ले: दशहरा से पहले मिलेगी सैलरी, सरकार ने जारी किया आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के सरकारी कर्मियों के बल्ले-बल्ले हो गई है। सरकार ने दशहरा से पहले सैलरी देने का निर्देश संबंधित विभाग को दे दिया है। वित्त विभाग की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया है। सरकार के आदेश के बाद बिहार के सरकारी कर्मचारियों को कल से ही अक्टूबर की सैलरी मिलनी शुरू हो जाएगी।


दरअसल, बिहार सरकार ने दुर्गापूजा को देखते हुए राज्यकर्मियों को बड़ी राहत दी है। बिहार सरकार के वित्त विभाग की तरफ से सभी सरकारी कर्मियों को अक्टूबर महीने का वेतन दशहरा से पहले देने का आदेश जारी किया है। वित्त विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार के वैसे कर्मी जिनके वेतन की निकासी स्थापना विपत्र से की जाती है उनको संबंधित माह के अंतिम कार्य दिवस पर वेतन का भुगतान तय है।


वित्त विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, दुर्गापूजा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा यह तय किया गया है कि सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों को अक्टूबर महीने के वेतन का भुगतान 18 अक्टूबर से करने का निर्णय लिया गया है। विभाग ने कल यानी 18 अक्टूबर से सभी कर्मचारियों के वेतन भुगतान को सुनिश्ति करने का आदेश वित्त विभाग के अधिकारियों को दिया है। सरकार के इस फैसले से राज्यकर्मियों में जश्न का माहौल है।