ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में पुराने लोगों के साथ नहीं रहेंगे नए प्रवासी मजदूर, सीएम नीतीश ने दिया सख्त निर्देश

PATNA : बिहार में कोविड-19 महामारी का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. सीएम नीतीश ने कोरोना संकट को लेकर अपने सीनियर अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की. इस बैठक में सीएम नीती

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोविड-19 महामारी का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. सीएम नीतीश ने कोरोना संकट को लेकर अपने सीनियर अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग की. इस बैठक में सीएम नीतीश ने अपने अधिकारियों से यह सख्त निर्देश दिया कि अन्य राज्यों से आ रहे नए प्रवासी मजदूरों को पहले से क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों के साथ नहीं रखें.


राज्य सरकार की ओर से कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर तमाम बड़े कदम उठाये जा रहे हैं. इस उच्चस्तरीय बैठक में सीएम के साथ कई जिलों के डीएम और एसपी ने भी बातचीत की. सरकार की ओर से इस बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है. मुख्यमंत्री ने अपने सीनियर अफसरों से कहा कि क्वारंटाइन सेंटर पर आ रहे नए प्रवासी मजदूरों को पुराने आवासित लोगों के साथ नहीं रखें. उनके रहने की अलग से व्यवस्था की जाये. सीएम नीतीश ने इस बैठक में कहा कि बाहर से आ रहे लोगों की अधिक से अधिक संख्या में जांच कराइ जाये.


बिहार में फिलहाल कई प्राइवेट होटलों को क्वारंटाइन सेंटर के रूप में बदलाव किया गया है, लेकिन सरकार ने अब बड़े होटलों को आइसोलेशन वार्ड के रूप में भी प्रयोग करने का आदेश दिया है. सीएम ने कहा कि जरूरत पड़ने पर होटलों और व्यावसायिक भवनों को आइसोलेशन वार्ड के रूप में प्रयोग किया जायेगा. जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की इलाज की जाएगी. 

टैग्स