ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

बिहार में पुलिसकर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सीएम नीतीश बोले- लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी

PATNA : बिहार चुनाव के बाद राज्य में एक बार फिर से आपराधिक घटनाएं काफी तेजी के साथ बढ़ रही हैं. पिछले कुछ दिनों में अपराधियों ने हत्या और लूट की कई बड़ी वारदातों को अंजाम

बिहार में पुलिसकर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, सीएम नीतीश बोले- लापरवाही बिलकुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार चुनाव के बाद राज्य में एक बार फिर से आपराधिक घटनाएं काफी तेजी के साथ बढ़ रही हैं. पिछले कुछ दिनों में अपराधियों ने हत्या और लूट की कई  बड़ी वारदातों को अंजाम दिया. शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के आला अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. इस बैठक में सीएम ने अफसरों को कई दिशानिदेश दिए. मुख्यमंत्री ने हर हाल में अपराध पर नियंत्रण रखने का आदेश दिया.


सीएम नीतीश ने सख्ती दिखाते हुए यह निर्देश दिया कि बिहार के सभी थानों में रात के समय पुलिस की पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाये. रात्रि गश्ती में जहां कहीं भी लापरवाही देखी जाए, संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया जाये. काम में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों और अफसरों को चिंहित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये.


सीएम नीतीश ने कहा कि राज्य में कानून का सख्ती के साथ पालन हो और अपराधियों में पुलिस का भय हो. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि साइबर अपराध पर भी नकेल कसने के लिए उचित कदम उठाये जाएँ. इस समीक्षा बैठक में सीआईडी के एडीजी विनय कुमार ने थानावार, जिलावार और रेंजवार हुए अपराध और पुलिस की कार्रवाई की विस्तृत जानकारी दी.


कानून व्यवस्‍था को लेकर शनिवार को हुई इस बैठक में राज्य के डीजीपी संजीव कुमार सिंघल और मुख्यालय एडीजी जितेंद्र कुमार भी शामिल हुए. इन अफसरों के आलावा राज्य के मुख्‍य सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्‍य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, लॉ एंड आर्डर के एडीजी अमित कुमार, सीआइडी एडीजी विनय कुमार और स्पेशल टास्क फाॅर्स के एडीजी सुशिल खोपड़े भी इस अहम बैठक में शामिल हुए. 

टैग्स