ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

न्याय मित्रों को बड़ी राहत देगी सरकार, जनता दरबार में मामला पहुंचने के बाद सीएम नीतीश ने मुख्य सचिव को दिया निर्देश

PATNA : बिहार के ग्राम कचहरी में तैनात से न्याय मित्रों को नीतीश सरकार अब बड़ी राहत देने जा रही है. जनता दरबार में एक मामला पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचि

न्याय मित्रों को बड़ी राहत देगी सरकार, जनता दरबार में मामला पहुंचने के बाद सीएम नीतीश ने मुख्य सचिव को दिया निर्देश
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार के ग्राम कचहरी में तैनात से न्याय मित्रों को नीतीश सरकार अब बड़ी राहत देने जा रही है. जनता दरबार में एक मामला पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. दरअसल चौसा ग्राम पंचायत में कार्यरत एक महिला न्याय मित्र आज मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम में पहुंची. फरियादी महिला न्याय मित्र का कहना था कि 64 ग्राम पंचायत और नगर पंचायत में तब्दील हो गया है. सरकार के इस फैसले के बाद वहां ग्राम कचहरी खत्म हो गई है. ऐसे में न्याय मित्र के पद पर और दो वह काम नहीं कर पा रही. उसने मुख्यमंत्री के सामने नए सिरे से नियोजन में एडजस्ट किए जाने की मांग रखी. 


इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया. पहले उन्होंने अपने सचिव चंचल कुमार से इस मामले पर चर्चा की और उसके बाद मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को अपने पास बुलाया. उन्होंने मुख्य सचिव को निर्देश दिया कि ऐसे ग्राम पंचायत से जो अब नगर पंचायत में तब्दील हो चुके हैं और जहां ग्राम कचहरी की व्यवस्था खत्म हो चुकी है. उन जगहों पर काम करने वाले न्याय मित्रों को दूसरी जगह नियोजित किया जाए. मुख्यमंत्री ने इस मामले में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया.


इतना ही नहीं नीतीश कुमार इस मामले को लेकर इतना गंभीर दिखे कि उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इस मामले को नोट कर लें. आपको बता दें कि नीतीश सरकार ने पिछले कुछ महीनों में कई ग्राम पंचायतों को नगर पंचायत का दर्जा दिया है. ग्राम पंचायत में ग्राम कचहरीकी व्यवस्था खत्म हो जाने की स्थिति में न्याय मित्रों की सेवा पर संकट पैदा हो गया है. मुख्यमंत्री ने आज इस मामले को जितनी गंभीरता से लिया है. उसके बाद लगता है कि इस मामले में आगे सरकार महत्वपूर्ण कदम उठाएगी.