ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

'नीतीश कुमार को लग रहा डर ...,' बोले सम्राट चौधरी ... पहले बिहार में लड़कर बचा लें अपनी जमानत फिर करें UP की बात

PATNA : नीतीश कुमार डर गए हैं। उनका बिहार में जमानत जब्त हो जाएगा। उनको कोई जानता भी है, क्या लेकर जाएंगे बिहार से। इनके पास लोगों को बताने के लिए हैं की क्या, इनसे तो बिहार स

'नीतीश कुमार को लग रहा डर ...,' बोले सम्राट चौधरी ... पहले बिहार में लड़कर बचा लें अपनी जमानत फिर करें UP की बात
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : नीतीश कुमार डर गए हैं। उनका बिहार में जमानत जब्त हो जाएगा। उनको कोई जानता भी है, क्या लेकर जाएंगे बिहार से। इनके पास लोगों को बताने के लिए हैं की क्या, इनसे तो बिहार सही से संभल ही नहीं रहा है। कौन सा मॉडल लेकर जाएंगे बिहार से बाहर। यह बातें बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से यूपी के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा पर कही है। 


सम्राट चौधरी ने कहा है कि - नीतीश कुमार जी को बिहार में डर लग रहा है। तब न भागकर दूसरे प्रदेश की बात कर रहे हैं। उनको पूछ के रहा है, पहचानता कौन है यूपी में इनको। नीतीश कुमार जी कौन सा मॉडल लेकर वहां जाएंगे। बिहार में भरस्टचार बढ़ रहा है नीतीश कुमार के सरकार के अंदर। कानून का राज ख़त्म होने को आ गया है। यहां तो गुंडों का राज हो गया है। अपराधीकरण हो गया है। बालू माफियाओं का राज, शराब माफिया का राज है। नीतीश कुमार यही मॉडल लेकर यूपी जाएंगे। वहां तो छोड़ दीजिए इनका बिहार में ही जमानत जब्त हो जाएगा। 


दरअसल, राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि नीतीश कुमार की तरफ से कोई घोषणा नहीं की गई है, लेकिन उनके मंत्री और उत्तर प्रदेश के जेडीयू प्रभारी श्रवण कुमार ने यह कहा है कि- फूलपुर के साथ उत्तर प्रदेश के कई सीटों पर जेडीयू का जनाधार है और वहां के लोगों की मांग है कि नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़े। अब इसी बयान को लेकर सियासत गर्म हो गई है। जिसके बाद सम्राट ने नीतीश कुमार को चुनौती देते हुए कहा है कि - अगर उनको ताकत है तो बिहार में किसी जगह से चुनाव लड़ कर दिखाएं और उसमें जीत हासिल करके दिखाएं।