ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार को मिली दो और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, तीन वंदे मेट्रो ट्रेन को मंजूरी; इन रूटों पर होगा परिचालन

PATNA : बिहार में कुछ दिनों पहले ही रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की गई। इसके बाद यात्रियों के बीच इस ट्रेन में सफर करने की होड़ मची हुई है। इसके बाद अब भारती

बिहार को मिली दो और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, तीन वंदे मेट्रो ट्रेन को मंजूरी; इन रूटों पर होगा परिचालन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में कुछ दिनों पहले ही रांची पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की गई। इसके बाद यात्रियों के बीच इस ट्रेन में सफर करने की होड़ मची हुई है। इसके बाद अब  भारतीय रेलवे बोर्ड ने बिहार को दो और वंदे भारत और तीन वंदे मेट्रो ट्रेन की सौगात दी है। रेलवे बोर्ड ने पटना से मालदा और गया से हावड़ा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की मंजूरी दे दी है। इसके अलावा बनारस से आसनसोल के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी, जो बिहार से होकर गुजरेगी। पूर्व रेलवे जल्द ही इन ट्रेनों के परिचालन की तारीख घोषित करेगा।


दरअसल, राजधानी पटना से आने वाले दिनों में एक और सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाई जाएगी। पटना से पश्चिम बंगाल के मालदा के बीच वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होगा। इसे हफ्ते में 6 दिन चलाया जाएगा। वहीं, गया से हावड़ा के बीच भी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन होगा। इस ट्रेन को भी हफ्ते में तीन दिन चलाया जाएगा। 


बताया जा रहा है कि, रेलवे बोर्ड ने बिहार को दो नई वंदे भारत एक्सप्रेस के अलावा तीन वंदे मेट्रो ट्रेनों की भी सौगात दी है। मुंगेर जिले के जमालपुर से मालदा के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। अन्य दो वंदे मेट्रो भागलपुर से हावड़ा और देवघर के बीच चलाई जाएंगी। इनका परिचालन हफ्ते में 6 दिन होगा। बता दें कि वंदे मेट्रो, वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ही छोटा स्वरूप है। इसके जरिए कम दूरी के शहरों को जोड़ा जाना प्रस्तावित है।


इधर, रेलवे बोर्ड ने पूर्व रेलवे को कुल पांच वंदे भारत और पांच वंदे मेट्रो ट्रेन की सौगात दी है। इसके तहत आसनसोल से बनारस और रांची के बीच भी वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाएंगी। आसनसोल-बनारस वंदे भारत ट्रेन का लाभ बिहार के यात्रियों को भी मिलेगा।