ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार में मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, दो दिनों के भीतर 17 लोगों की गई जान

PATNA: बिहार में आंधी बारिश और वज्रपात से पिछले दो दिनों में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते शनिवार को अलग अलग घटनाक्रमों में 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि रविवार को भी राज्य में

बिहार में मौत बनकर गिरी आकाशीय बिजली, दो दिनों के भीतर 17 लोगों की गई जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में आंधी बारिश और वज्रपात से पिछले दो दिनों में 17 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते शनिवार को अलग अलग घटनाक्रमों में 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि रविवार को भी राज्य में सात लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई। वज्रपात की चपेट में आने से रविवार को बांका में दो, भागलपुर में दो जबकि समस्तीपुर, मुंगेर और नालंदा में एक-एक शख्स की मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।


दरअसल, बिहार में मानसून के आने के साथ ही एक तरफ जहां बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है वहीं वज्रपात से मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। रविवार के देर शाम भागलपुर के नाथनगर में ठनका गिरने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि कहलगांव में बारिश में आम तोड़ने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से एक युवक बुरी तरह झुलस गया जिससे उसकी भी मौत हो गई।


इधर, बारिश के दौरान बांका में वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मुंगेर, नालंदा और समस्तीपुर में भी एक-एक शख्स की मौत हो गई। दो दिनों के भीतर बिहार में वज्रपात से अबतक 17 लोगों की मौत जान जा चुकी है। शनिवार को आकाशीय बिजली गिरने से राज्यभर में 11 लोगों की मौत हो गई थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी की मौत पर गहरा दुख जताया था और पीड़ित परिवार को 4-4 लाख रुपए मुआवजा दिए जाने का निर्देश दिया था। 

टैग्स