ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

बिहार में भीषण गर्मी और लू से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया; इस दिन से बरसेंगे बदरा

PATNA: भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के मुताबिक अगले 6 मई स

बिहार में भीषण गर्मी और लू से जल्द मिलेगी राहत, मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया; इस दिन से बरसेंगे बदरा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के मुताबिक अगले 6 मई से लेकर 11 मई तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।


मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी 6 मई से 11 मई के बीच मौसम करवट लेगा और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। इस बीच आसमान में बादल गरजेंगे और बिहार के सभी जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान भीषण गर्मी और हिट वेव से राहत मिलेगी, तापमान में 10℃ से 12℃ तक होगी गिरावट हो सकती है। 42℃ से तापमान लुढकर 29℃ तक पहुंचने की संभावना है।


मौसम विभाग के मुताबिक, समुद्र तल से औसत 105 किलोमीटर ऊपर उप हिमालय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसंचरण स्थित है। एक ट्रफ लाइन मेघालय से लेकर उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के पास बने चक्रवातीय परिसंरचना से होकर झारखंड, ओडिशा दक्षिण छत्तीसगढ और विदर्भ से लेकर मराठवाड़ा के पास बने चक्रवाती परिसंचरण से गुजर रहा है। वहीं एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास समुद्र तल से 105 किलोमीटर ऊपर फैला हुआ है। 


जिसके कारण राज्य के पूर्वी हिस्से में आज से ही पूर्वा हवा का प्रवाह बढ़ना शुरू हो गया है। धीरे-धीरे पूरे राज्य में पूर्वा का प्रवाह बढ़ने से अधिकांश भागों में 6 मई से 11 मई के दौरान राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघगर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसल को सुरक्षित कर लें। आईएमडी ने राज्य के लोगों से अपील की है कि वे आपदा प्रबंधन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।