ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, राज्य के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी

PATNA : बीते कई दिनों से बाढ़ से जूझ रहे बिहार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बिहार के कई जिलों में बारिश से और भी मुश्किलें बढ़ गई हैं. मौसम विभाग ने बुधवार के ल

बिहार में मौसम विभाग का अलर्ट, राज्य के कई जिलों में तेज बारिश की चेतावनी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बीते कई दिनों से बाढ़ से जूझ रहे बिहार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बिहार के कई जिलों में बारिश से और भी मुश्किलें बढ़ गई हैं. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए भी अलर्ट जारी किया है. सूबे के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है. बीते दिन मंगलवार को राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई थी.


मौसम विभाग ने एकबार फिर से बिहार के कई जिलों में बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवात देश के मैदानी भाग में काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. यही कारण है कि बिहार में भी लगातार बारिश हो रही है. बीते दिन राजधानी पटना में तेज बारिश हुई और आज बुधवार को पूर्वी और  पश्चिमी चंपारण में भारी बारिश की चेतावनी है.




पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन बीकानेर, भीलवाड़ा, इंदौर और भोपाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है. उसके कारण ही प्रदेश में बारिश हो रही है. मौसम विज्ञानियों का कहना है कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी से पूर्वा हवा आ रही है. हवा अपने साथ काफी मात्रा में नमी ला रही है, जिससे प्रदेश में झमाझम बारिश हो रही है.

टैग्स