ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार में मजदूरों को खाना बाटेंगे BJP कार्यकर्ता, अपने घर पर बनवाएंगे भोजन का पैकेट

PATNA : कोरोना संकट के बीच बिहार में दिहाड़ी मजदूरों को खाने-पीने की किल्लत हो रही है. ऐसे में सरकार की ओर से भी लगातार कदम उठाये जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब बीजेपी कार्यकर्ताओं

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना संकट के बीच बिहार में दिहाड़ी मजदूरों को खाने-पीने की किल्लत हो रही है. ऐसे में सरकार की ओर से भी लगातार कदम उठाये जा रहे हैं. इसी कड़ी में अब बीजेपी कार्यकर्ताओं को भी मदद के लिए हाथ बढ़ाने का आलाकमान ने निर्देश दिया है. भाजपा के सभी जिला अघ्यक्षों को टेली कान्फ्रेंसिंग के जरिए वैश्विक महामारी कोरोना पर उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय के साथ 13 सूत्री निर्देश देते हुए कहा कि अपने-अपने घरों से भोजन का पैकेट तैयार कर आस-पास रहने वाले दिहाड़ी मजदूरों, रिक्शा-ठेला चालकों और गरीबों को बाटेंगे.


भाजपा के सभी जिला अघ्यक्षों को दूसरे प्रदेशों में फंसे अपने-अपने क्षेत्र के बिहारियों से मोबाइल/टेलीफोन के जरिए बात करें और उनकी परेशानियों को यथासंभव दूर करने की कोशिश करने को कहा गया है. ऐसे लोगों के मोबाइल नम्बर इकट्ठा कर आपदा प्रबंधन विभाग को उपलब्ध कराएं ताकि उनकी आवश्यक मदद की जा सके. अधिक से अधिक लोगों को मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान करने के लिए प्रेरित करने की भी बात कही गई है.


सुशील मोदी ने कहा कि भाजपा के सभी जिला अध्यक्ष व प्रमुख कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्रों में खाद्यान्नों की कालाबाजारी नहीं हो तथा जरूरतमंदों को उचित मूल्य पर उपलब्ध हो सके. अगर कही से शिकायत मिले तो जिम्मेवार अधिकारियों को तत्काल सूचित करें. गरीबों की बस्तियों में आटा, चावल, दाल, नमक आदि का पैकेट तैयार कर वितरित करें.


केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा कोरोना राहत पैकेज की राशि जारी की जा रही है. अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी करें कि गरीबों को ससमय राशि उपलब्ध हो तथा बैंकों में अनावश्यक भीड़ न लगे. गेहूं की कटनी और धान की खरीद के साथ अन्य कृषि कार्य को लाॅकडाउन से मुक्त रखा गया है. किसानों और कृषि मजदूरों को आवश्यक सावधानियां बरतते हुए कृषि कार्य करने के लिए जागरूक करें.


गांवों में बाहर से आए लोगों को सरकार की ओर से पंचायत व स्कूल भवनों में ठहराने की व्यवस्था को कारगर बनाने व आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को कफ्यू पास दिलाने में मदद करें. अपने-अपने क्षेत्रों में लाॅकडाउन को सख्ती से पालन व सोशल मीडिया के भ्रामक खबरों से सचेत रहने के लिए आम लोगों को प्रेरित करें.



टैग्स