ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार में लॉकडाउन बढ़ाने पर आज होगा फैसला, मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप लेगा निर्णय

PATNA : बिहार में 25 मई तक लागू लॉकडाउन को आगे बढाने पर सोमवार को फैसला होगा. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक सोमवार को होनी है, जिसमें लॉकडाउन को लेकर

बिहार में लॉकडाउन बढ़ाने पर आज होगा फैसला, मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप लेगा निर्णय
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : बिहार में 25 मई तक लागू लॉकडाउन को आगे बढाने पर सोमवार को फैसला होगा. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक सोमवार को होनी है, जिसमें लॉकडाउन को लेकर फैसला लिया जाना है. सूबे में पिछले 5 मई से लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन के लागू होने के बाद बिहार में कोरोना के प्रसार पर काफी रोक लगी है. लेकिन स्थिति अभी भी नियंत्रण में नहीं है. लिहाजा लॉकडाउन का आगे बढना तय माना जा रहा है.

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक

सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक होनी है. इससे पहले रविवार को मुख्य सचिव ने सरकार के गृह विभाग से लेकर स्वास्थ्य औऱ आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की औऱ सूबे में कोरोना के हालात में चर्चा की. वहीं सभी जिलों के डीएम के साथ भी वीडियो कांफ्रेंसिंग करके उनकी राय मांगी जा चुकी है. 

लॉकडाउन बढ़ाने पर सभी सहमत

सरकारी सूत्रों के मुताबिक सूबे के सभी डीएम ये मांग कर चुके हैं कि बिहार में लॉकडाउन को औऱ आगे बढाया जाये. डीएम ने कहा है कि कोरोना की स्थिति पहले से बेहतर हुई है लेकिन स्थिति अभी भी नियंत्रण में नहीं है. लिहाजा लॉकडाउन को आगे बढाना जरूरी है. वहीं, सरकार के आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य औऱ गृह विभाग के अधिकारियों की भी यही राय है. ऐसे में लॉकडाउन के आगे बढ़ने पर कोई संदेह नहीं है.

10 दिन और बढाया जा सकता है लॉकडाउन

सरकारी सूत्रों के मुताबिक बिहार में जारी लॉकडाउन को 10 दिनों के लिए औऱ बढ़ाया जा सकता है. हालांकि सरकार कुछ छूट देने पर सहमत है. कृषि से लेकर निर्माण कार्य औऱ उद्योगों के लिए कुछ छूट दी सकती है. लेकिन आम लोगों के लिए बंदिशें जारी रहेंगी. सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि लॉकडाउन के बाद कोरोना संक्रमण काफी घटा है. रविवार को ये घटकर 3 प्रतिशत आ गया है. लेकिन लॉकडाउन हटाया गया तो फिर से इसमें उछाल आने की संभावना है. लेकिन सरकार को बिहार में ठप पड़ी आर्थिक गतिविधियों की फिक्र है. खास कर कृषि के क्षेत्र में जहां लॉकडाउन के कारण काफी प्रभाव पड़ा है. लिहाजा कुछ नयी छूट दी जा सकती है. लेकिन लॉक़डाउन लगेगा ही.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को ऑडियो संदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि 25 मई से पहले ये फैसला ले लिया जायेगा कि बिहार में लॉकडाउन बढाया जाये या नहीं.

टैग्स