ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

बिहार में किसान नहीं बेच पाए धान, फसल में नमी के कारण पैक्स ने खरीदने से किया इनकार, सरकार से समय बढ़ाने की मांग

PATNA : बिहार में कई जिलों में किसानों को ठंड के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कड़ाके की ठंड के कारण धान की कटाई में देरी होने और फसल में नमी होने के कारण पैक्

बिहार में किसान नहीं बेच पाए धान, फसल में नमी के कारण पैक्स ने खरीदने से किया इनकार, सरकार से समय बढ़ाने की मांग
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में कई जिलों में किसानों को ठंड के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कड़ाके की ठंड के कारण धान की कटाई में देरी होने और फसल में नमी होने के कारण पैक्स द्वारा उसे खरीदने से इंकार किये जाने के बाद लाखों किसान बड़ी मुश्किल में हैं. पाटलिपुत्र सीट से बीजेपी के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने बिहार के खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग के मंत्री बिजेंद्र यादव से मुलाकात कर धान की खरीदारी का समय बढ़ाने की मांग की है.


पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने बिहार के खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग के मंत्री बिजेंद्र यादव को पत्र लिखकर इस बात की जानकारी दी है कि किसानों ने धान खरीद के संबंध में कई तरह की समस्याओं के बारे में उन्हें जानकारी दी है. दरअसल सरकार द्वारा 31 जनवरी 2021 तक धान खरीद करने के लिए आदेश निर्गत था लेकिन किसानों ने धान खरीदने के लिए समय बढ़ाने की मांग की है.


बिहार में किसान नहीं बेच पाए धान, फसल में नमी के कारण पैक्स ने खरीदने से किया इनकार, सरकार से समय बढ़ाने की मांग


किसानों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री को बताया कि कड़ाके की ठंड के कारण धान की कटाई लेट से हुई है और धान में नमी होने के कारण पैक्स द्वारा धान लेने से परहेज किया जा रहा है, जिससे किसानों का धान खरीद नहीं हो पा रही है. किसानों का धान खलिहान और दूसरी जगह पर एकत्रित है. धान नहीं खरीदे होने से किसानों को आर्थिक और कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही है. इसलिए सरकार से आग्रह है कि 31 जनवरी 2021 को 31 मार्च 2021 तक धान खरीदने हेतु किसानों द्वारा अनुरोध किया गया है.