ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बिहार में खुलेंगे 11 नए रजिस्‍ट्री ऑफिस, जमीन और फ्लैट की खरीद-बिक्री हुआ आसान

PATNA: जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री अब आसानी से की जा सकेगी। बिहार में 11 जगहों पर निबंधन कार्यालय खोलने का सरकार ने मन बना लिया है। पटना में तीन निबंधन कार्यालय खुलेंगे जिससे जमीन औ

बिहार में खुलेंगे 11 नए रजिस्‍ट्री ऑफिस, जमीन और फ्लैट की खरीद-बिक्री हुआ आसान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री अब आसानी से की जा सकेगी। बिहार में 11 जगहों पर निबंधन कार्यालय खोलने का सरकार ने मन बना लिया है। पटना में तीन निबंधन कार्यालय खुलेंगे जिससे जमीन और फ्लैट की खरीद-बिक्री आसान हो जाएगी। पटना के फतुहा, बिहटा और संपतचक में रजिस्ट्री कार्यालय खोले जाएंगे। 


इसके अलावे बेतिया के रामनगर, हाजीपुर के पातेपुर, बक्सर के डुमरांव सहित अन्य 5 शहरों में भी निबंधन कार्यालय खुलेंगे। इसे लेकर विभाग ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। नए निबंधन कार्यालय और कहां-कहां होंगे इसकी मुहर जल्द ही लग जाएगी। इन कार्यालयों के खुल जाने के बाद इलाके के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी साथ ही सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा।


बता दें कि जिस तरह से आबादी बढ़ रही है उस तरह से जमीन और फ्लैट की बिक्री भी बढ़ गयी है। पटना के बिहटा, फतुहा और संपतचक इलाके में तेजी से विकास हो रहा है। यहां की जमीन और फ्लैट की कीमतें आसमान छू रही है। इन इलाकों में यदि कोई जमीन या फ्लैट खरीदता है तो रजिस्ट्री के लिए पटना सदर, पटना सिटी, दानापुर और फुलवारीशरीफ जाना होता है। 


जिससे खरीदार और विक्रेता दोनों को परेशानी होती है। लोगों की इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने पटना में तीन और निबंधन कार्यालय खोलने का मन बनाया है। नए कार्यालय खुलने के बाद पुराने निबंधन कार्यालय पर दवाब कम पड़ेगा। बक्सर के डुमरांव समेत अन्य इलाकों में लोग नए निबंधन कार्यालय खोले जाने की मांग भी कर रहे थे। लोगों की इस मांग को सरकार ने पूरा करने का काम किया है।

टैग्स