ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी, इन जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

PATNA : एक सप्ताह से पटना समेत राज्य के कई जिलों में मानसून वाले बादल झमाझम बरस रहे हैं। बिहार में बारिश का सिलसिला 27 जून से ही बना हुआ है। ऐसे में किसानों के चेहरे पर थोड़ी खुशिय

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी, इन जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : एक सप्ताह से पटना समेत राज्य के कई जिलों में मानसून वाले बादल झमाझम बरस रहे हैं। बिहार में बारिश का सिलसिला 27 जून से ही बना हुआ है। ऐसे में किसानों के चेहरे पर थोड़ी खुशियां नजर तो आ रही है, लेकिन इसके बावजूद राजभर में बारिश की 31 % कमी बरकरार है। इस बीच मौसम विभाग ने  छह जुलाई तक बारिश और वज्रपात की गतिविधियां बने रहने के आसार जताए हैं।


मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राज्य के छह जिलों में भारी और छह जिलों में अतिभारी बारिश होगी। इस दौरान राज्य भर में आंशिक से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य भर के लिए वज्रपात और मेघ गर्जन का अलर्ट है। कहीं-कहीं हवा की गति 30 से 40 किमी प्रतिघंटे रह सकती है। पटना जिले में भी मंगलवार तक बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।


वहीं,  मौसम विभाग ने राज्य के छह जिलों के लिए येलो अलर्ट और छह जिलों के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के  तरफ से अरवल, औरंगाबाद, बांका, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, नवादा, पटना, रोहतास और शेखपुरा में मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश का तीन घंटे का तात्कालिक अलर्ट जारी किया गया है। 


इधर, राज्य में हो रहे झमाझम बारिश को लेकर मौसमविदों का कहना है कि  एक चक्रवातीय परिसंचरण मध्य उत्तर प्रदेश व उसके आसपास बना हुआ है। साथ ही एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण उपहिमालयी पश्चिम बंगाल से सिक्किम तक फैला है। इससे सोमवार और मंगलवार को राज्य के कई जिलों में अति भारी, कहीं भारी तो कहीं आंशिक से मध्यम बारिश संभावित है।