ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार में इस महीने से शुरू होगी 7वें चरण की शिक्षक बहाली, जल्द जारी होने वाला है शेड्यूल

PATNA : बिहार में सातवें चरण की शिक्षक बहाली का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सातवें चरण के शिक्षक बहाली को लेकर ब

बिहार में इस महीने से शुरू होगी 7वें चरण की शिक्षक बहाली, जल्द जारी होने वाला है शेड्यूल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार में सातवें चरण की शिक्षक बहाली का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने सातवें चरण के शिक्षक बहाली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य में सातवें चरण की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया सितंबर महीने के अंत तक शुरू कर दी जाएगी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि अगस्त महीने के आखिर तक छठे चरण की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी, इसके बाद सातवें चरण की शिक्षक बहाली शुरू कर दी जाएगी।


शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि बिहार में शिक्षक नहीं मिल पा रहे हैं ऐसी कोई स्थिति नहीं है। उन्होंने कहा कि छठे चरण की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया के तरह अभी नियुक्तियां चल रही हैं। छठे चरण की शिक्षक बहाली की प्रक्रिया इस महीने के अंत तक पूरी कर ली जाएगी। छठे चरण की बहाली के दौरान जो भी समस्याएं आई उसे अगले चरण में दूर कर ली जाएंगी।


शिक्षा मंत्री ने बताया कि सरकार ने शिक्षक अभ्यर्थियों को यह सुविधा दी थी कि वे जितने नियोजन इकाई में आवेदन करना चाहे कर सकते हैं, जिसका नतीजा हुआ कि अभ्यर्थी सही समय पर सही जगह नियोजन इकाई के समक्ष उपस्थित नहीं हो सके, जिसके कारण बहुत सारी रिक्तियां रह गई। इन सब चीजों का भी ध्यान सातवें चरण की बहाली में रखा जाएगा।


उन्होंने कहा कि इस महीने के अंत तक छठे चरण की नियोजन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। अगली बहाली के लिए नए मापदंड बनाए जा रहे हैं। छठे चरण की समाप्ति के बाद विभिन्न जिलों से रिक्तियों की सूची लेकर अगले महीने यानि सितंबर के अंत तक निश्चित तौर पर सातवें चरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। 

टैग्स