ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में इस दिन से होगी मानसून की वापसी, इन 4 जिलों में होगी भारी बारिश; येलो अलर्ट जारी

PATNA : पटना समेत पूरे बिहार में अगले 3 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है। हालांकि 29 जुलाई से बिहार में एक बार फिर से मानसून का असर देखने को मिल सकता है। उत्तर व प

बिहार में इस दिन से होगी मानसून की वापसी, इन 4 जिलों में होगी भारी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : पटना समेत पूरे बिहार में अगले 3 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं बन रही है। हालांकि 29 जुलाई से बिहार में एक बार फिर से मानसून का असर देखने को मिल सकता है। उत्तर व पश्चिमी बिहार में ज्यादा तो दक्षिण मध्य दक्षिण - पूर्व बिहार में कम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इस दौरान मौसम विभाग ने रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर और भोजपुर में भारी बारिश और पूरे राज्य में वज्रपात के साथ मेघगर्जन का येलो अलर्ट जारी किया है। 28 जुलाई को भी राज्य के कुछ हिस्सों में वज्रपात के साथ मेघगर्जन का येलो अलर्ट है।


दरअसल, राजधानी सहित प्रदेश में 28 जुलाई तक बारिश नहीं होने के कारण अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि होगी। जिस कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा। वहीं प्रदेश के 8 जिलों में मंगलवार को  बारिश हुई। इस दौरान पूर्णिया के अमौर में 42.6, पश्चिमी चंपारण के गुनहा में 37.8, किशनगंज के ठाकुरगंज में 34 व चरघरी में 19.4, पश्चिम चंपारण के रामनगर में 19.4 व त्रिवेणी में 10.2 सहित अन्य जगहों पर 10 मिलीमीटर से कम बारिश हुई। जबकि, मंगलवार को पटना सहित 8 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट और 21 जिलों में वृद्धि दर्ज की गई। 39 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म जिला बक्सर रहा। 


वहीं, पिछले कुछ दिनों से राज्यभर में पुरवा हवा चल रही है। जिससे वातावरण में  नमी बनी हुई है।  यही वजह है कि राज्य में  बारिश की संभावना बनती है। लेकिन वर्तमान के पुरवा से मिलने वाली नमी में उतनी ताकत नहीं है, जो बारिश के लिए प्रभावी हो सके इस लिहाजा  29 जुलाई से राज्य में बारिश होने की संभावना जताई गई है।


आपको बताते चलें कि, मंगलवार को पटना के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बावजूद दिन में चिलचिलाती धूप के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। हालांकि सुबह और शाम में मौसम सुहाना हो गया, जिस कारण लोगों ने राहत महसूस किया।