ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार में IAS अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट

PATNA: बिहार में आधा दर्जन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। छपरा के कमिश्नर 2010 बैच के आईएएस अधिकारी

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में आधा दर्जन आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसे लेकर अधिसूचना जारी की है। छपरा के कमिश्नर 2010 बैच के आईएएस अधिकारी राजीव रौशन को उच्च शिक्षा विभाग, पटना का सचिव बनाया गया है। 


वही दरभंगा कमिश्नर और 2010 बैच के आईएएस अधिकारी कौशल किशोर को युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, पटना का सचिव बनाया गया है। वही भागलपुर कमिश्नर हिमांशु कुमार राय को अगले आदेश तक दरभंगा का कमिश्नर बनाया गया है।


हिमांशु कुमार राय अगले आदेश तक तिरहुत, मुजफ्फरपुर, सारण प्रमंडल के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। मुंगेर के कमिश्नर अवनीश कुमार सिंह को भागलपुर के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मुंगेर के कमिश्नर अवनीश कुमार सिंह को भागलपुर के कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 



रोजगार पर ध्यान देते हुए नीतीश कैबिनेट ने 3 नए विभाग बनाए हैं। ताकि इन विभागों के तहत अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार देने की व्‍यवस्‍था की जा सके। इन विभागों में युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग बनाया गया है। दूसरा विभाग उच्‍च शिक्षा के स्‍तर को और गुणवत्‍तापूर्ण बनाने के लिए बनाया गया है। इस विभाग का नाम ‘उच्‍च शिक्षा विभाग’ रखा गया है. ताकि उच्‍च शिक्षा की गुणवत्‍ता में सुधार लाया जा सके। 


तीसरा विभाग राज्‍य में सिविल विमानन को ध्‍यान में रखते हुए बनाया गया है। जो प्रदेश की विभानन क्षेत्र की संभावनाओं को विस्‍तार देगा। इस विभाग का नाम ‘सिविल विमानन विभाग’ रखा गया है। इन तीनों विभागों की जिम्मेदारी आईएएस अधिकारियों को सरकार ने दी है। 2011 बैच के आईएएस और मंत्रिमंडल सचिवालय के विशेष सचिव निलेश रामचंद्र देवरे सिविल विमानन विभाग के प्रभारी सचिव के रूप में कार्यों का निष्पादन करेंगे। देखिये पूरी लिस्ट..

बिहार में IAS अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार में IAS अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्टबिहार में IAS अधिकारियों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट

टैग्स