ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

बिहार में हादसों का शुक्रवार : अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की गई जान, सीएम नीतीश ने जताई संवेदना

PATNA : शुक्रवार का दिन बिहार के लिए हादसों का दिन साबित हुआ। अलग- अलग घटनाओं में कुल 10 लोगों की जान चली गई। गोपालगंज में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं सीव

बिहार में हादसों का शुक्रवार : अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की गई जान, सीएम नीतीश ने जताई संवेदना
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : शुक्रवार का दिन बिहार के लिए हादसों का दिन साबित हुआ। अलग- अलग घटनाओं में कुल 10 लोगों की जान चली गई। गोपालगंज में भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं सीवान में भी अलग अलग इलाके में सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि हाजीपुर में 1, भागलपुर में 2 और सीतामढ़ी में एक शख्स की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज में सड़क दुर्घटना में हुई तीन लोगों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है।


गोपालगंज में अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के बथना कुट्टी स्थित बथना बाजार के पास की है। तीनों युवक तिलक समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें रौंद डाला। यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


वहीं सीवान में गुरुवार की देर रात अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।बसंतपुर थाना क्षेत्र के कोडर गांव के पास अनियंत्रित बाइक की ठोकर से 55 वर्षीय अमेरिका राय की मौत हो गई। वहीं 32 वर्षीय बबलू कुमारसराय ओपी थाना क्षेत्र के सहलौर में ट्रैक्टर की चपेट में आ गया जिसकी इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। जबकि बड़हरिया थाना क्षेत्र में भी सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।


इधर, हाजीपुर में दाउदनगर के रहने वाले एक डाककर्मी को अनियंत्रिक ट्रक ने रौंद डाला जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भागलपुर के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर वेलनेस सेंटर के पास शुक्रवार की सुबह में कार के धक्के से एक किसान की मौत हो गई। जबकि भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने यात्रियों से भरी बस में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बस चालक की मौत हो गई और कई यात्री घायल हो गए। सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड के भिट्ठा गोपी के पास तेज रफ्तार हाईवा ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाकुज बनी हुई है।


बिहार में हादसों का शुक्रवार : अलग-अलग सड़क हादसों में 10 लोगों की गई जान, सीएम नीतीश ने जताई संवेदना

टैग्स