ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में गर्मी का सितम, इन जिलों में चलेगी लू; मौसम विभाग का अलर्ट

PATNA : राजधानी पटना सहित प्रदेश के 13 जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को लू की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को राज्य के 17 जिलों में लू चलने की संभावना है। पटना का अधिकतम तापम

बिहार में गर्मी का सितम, इन जिलों में चलेगी लू; मौसम विभाग का अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना सहित प्रदेश के 13 जिलों में गुरुवार और शुक्रवार को लू की चेतावनी जारी की गई है। बुधवार को राज्य के 17 जिलों में लू चलने की संभावना है। पटना का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके आलावा पूर्णिया, शेखपुरा, खगड़िया और बांका लू की चपेट में रहे। प्रदेश का सबसे गर्म जिला शेखपुरा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के 16 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था।


दरअसल, मौसम विभाग  के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण बांग्लादेश और उसके आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से औसत 0.9 किमी ऊपर बना हुआ है। वहीं पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किमी ऊपर तक बना हुआ है। जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। राज्य के दक्षिणी एवं उत्तर पूर्व के भागों में लू की संभावना है। अगले तीन दिनों के दौरान प्रदेश के अधिकांश जिलों के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि का पूर्वानुमान है।


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को नवादा, शेखपुरा, बांका, भागलपुर, खगड़िया और पूर्णिया जिला में उष्ण लहर (लू) की चेतावनी है। वहीं 10 और 11 मई को बक्सर, औरंगाबाद, नवादा, शेखपुरा, जमुई, बांका, भागलपुर, खगड़िया, पूर्णिया और अररिया में लू की चेतावनी दी गई है।  इसके साथ ही 11 और 12 मई को राजधानी सहित सीवान, बक्सर, औरंगाबाद, शेखपुरा, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, खगड़िया, पूर्णिया और अररिया जिले में लू की आशंका जताई गई है।