ब्रेकिंग
NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦जंगल के अंदर जमीन में दबा मिला हथियारों का जखीरा, SSB ने राइफल, पिस्तौल और कारतूस किए बरामद✦दरभंगा में मनरेगा के ‘कागजी विकास’ पर सवाल: बिना काम कराए लाखों की निकासी का आरोप, ग्रामीणों ने पूछा..ये रामराज है या जंगलराज✦72वीं BPSC PT परीक्षा पर बड़ा अपडेट, 25 अक्टूबर को नहीं होगी परीक्षा! जानें नई तारीख पर क्या है अपडेट

बिहार में फूड प्रोडक्ट की नहीं होगी कमी, डिप्टी CM सुशील मोदी ने कारोबारियों से चर्चा के बाद दिया भरोसा

PATNA : बिहार में लॉक डाउन बढ़ने की स्थिति में भी खाद्यान्न की कोई कमी नहीं होगी. सूबे में फूड प्रोडक्ट की कोई कमी नहीं हो इसलिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कार

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में लॉक डाउन बढ़ने की स्थिति में भी खाद्यान्न की कोई कमी नहीं होगी. सूबे में फूड प्रोडक्ट की कोई कमी नहीं हो इसलिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कारोबारियों से बातचीत की है. कारोबारियों से बातचीत के बाद सुशील मोदी ने यह भरोसा दिया है कि राज्य में फूड प्रोडक्ट की कोई कमी नहीं होगी. 


बिहार में फूड सप्लाई की चेन बरकरार रखने के लिए डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कारोबारियों का आभार भी जताया है. लॉक डाउन 15 दिन और बढ़ा तब भी बिहार में फूड प्रोडक्ट की कोई कमी नहीं होगी, हालांकि सरकार कालाबाजारी को रोकने के लिए पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. किराने दुकानों के बाहर सोशल डिस्टेंस का पालन हो, इसलिए भी कारोबारियों और दुकानदारों को दिशा निर्देश जारी किया गया है.


डिप्टी सीएम ने कहा है कि दुकानदार होम डिलीवरी कर सकें, इसलिए उन्हें अब पास भी निर्गत किया जा रहा है. सुशील मोदी ने कहा कि जमाना आज होम डिलीवरी का है और जो दुकानदार अब तक इस व्यवस्था से नहीं जुड़े हुए थे. उनके लिए यह सुनहरा मौका है कि कारोबारियों से बातचीत में यह बात सामने आई कि बिहार में दाल की किल्लत हो सकती है, जिसे देखते हुए डिप्टी सीएम ने यह भरोसा दिया है कि सरकार जल्द ही सतना और कटनी से दाल की नई खेप मंगाएगी. 

टैग्स