ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

बिहार में फिर मिले 53 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 1495

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण राज्य में थमने नहीं रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के म

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण राज्य में थमने नहीं रहा है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से ताजा अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक 53 नए मरीजों की पुष्टि की गई है. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1495 हो गई है. 

इसको भी पढ़ें: जहानाबाद में एक साथ मिले कोरोना के 30 नए मरीज, देखिए किस-किस एरिया में पहुंचा संक्रमण

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को दूसरी अपडेट जारी की गई है. इस नए अपडेट के मुताबिक नए मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के जहानाबाद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ी है. प्रधान सचिव संजय कुमार के अनुसार जहानाबाद में दूसरे अपडेट में 30 नए लोग संक्रमित मिले हैं. जहानाबाद के कई  गांव के यह लोग बताये जा रहे हैं. जहानाबाद के अलावा अरवल से 3, बक्सर से एक, नवादा से एक, औरंगाबाद से 4 और बेगूसराय से 14 मामले सामने आये हैं.


स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार में अब तक कुल 517 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं. राज्य में अब तक कुल 9 लोगों की मौत इस जानलेवा कोरोना वायरस के कारण हुई है. पटना और वैशाली जिले के रहने वाले दो-दो लोगों की मौत हुई है. 


बिहार में फिर मिले 53 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 1495
बिहार में फिर मिले 53 नए कोरोना मरीज, राज्य में आंकड़ा पहुंचा 1495

टैग्स