ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार में फिलहाल नहीं मिलेगी गर्मी से निजात, लू को लेकर मौसम विभाग का येलो अलर्ट; पब्लिक के लिए एडवाइजरी जारी

PATNA : बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 के पार चला गया है, जिससे गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिनों तक गर्मी में तेजी से बढ़ोतरी के आसार जताए है। मौ

बिहार में फिलहाल नहीं मिलेगी गर्मी से निजात, लू को लेकर मौसम विभाग का येलो अलर्ट; पब्लिक के लिए एडवाइजरी जारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 के पार चला गया है, जिससे गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले दो तीन दिनों तक गर्मी में तेजी से बढ़ोतरी के  आसार जताए है। मौसमविदों के मुताबिक गुरुवार को राज्य के 12 जिलों में हॉट डे का येलो अलर्ट है। वहीं शुक्रवार को पटना सहित 19 जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान मौसम विभाग ने आम लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है।


मौसमविदों का कहना है कि पिछले हफ्ते से प्रभावी पुरवा की चाल अब मंद पड़ने लगी है। पछुआ फिर से पांव पसार रही है। इसका असर पटना सहित राज्य के अधिकतर शहरों के अधिकतम तापमान पर पड़ा है। पटना का अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ वैशाली प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।


वहीं, मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पछुआ हवा का प्रवाह अगले चार दिनों तक जारी रहेगा। गुरुवार को प्रदेश के 12 शहरों के पूर्वी व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, कैमूर, रोहतास, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल और गया जिले में गर्म दिन रहने की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 


उधर, 19 मई को बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बनने के साथ इसका प्रभाव प्रदेश के उत्तरी भागों में पड़ेगा। उत्तरी भागों के अधिसंख्य जिलों में 19-21 मई के दौरान कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। बुधवार को पटना व आसपास इलाकों में गर्म हवा का प्रवाह जारी रहा। शाम होते ही आंशिक बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने बांका, भागलपुर, कटिहार जिले के कुछ भागों में बुधवार की शाम कुछ देर के लिए तेज हवा के साथ मेघ गर्जन व हल्की वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया था। बाकी पटना सहित कई जिलों में उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी रही।