ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, सीएम ने अधिकारियों को दिया यह निर्देश ✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

एक IAS अधिकारी का तबादला, कुछ के अतिरिक्त प्रभार में बदलाव

PATNA : इस वक्त की ताजा खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है. राज्य सरकार ने एक आईएएस अधिकारी का तबादला कर दिया है. जबकि दो आईएएस अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार में बदलाव

एक IAS अधिकारी का तबादला, कुछ के अतिरिक्त प्रभार में बदलाव
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की ताजा खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है. राज्य सरकार ने एक आईएएस अधिकारी का तबादला कर दिया है. जबकि दो आईएएस अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार में बदलाव किया गया है. 1995 बैच की आईएएस अधिकारी विजयलक्ष्मी का तबादला प्रधान सचिव, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के पद पर कर दिया गया है.  पहले ये गन्ना उद्योग विभाग के प्रधान सचिव के पद पर तैनात थी.


बिहार सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कृषि विभाग के सचिव एम सरवन कुमार को गन्ना उद्योग विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. हालांकि अब वह पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो गए हैं. 


इनके अलावा 2003 बैच के आईएएस अधिकारी वंदना प्रेयसी को अब कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. उनके पास पहले से प्रबंध निदेशक बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम का अतिरिक्त प्रभार है और वह सहकारिता विभाग की सचिव के पद पर तैनात हैं. 


2 आईएएस अधिकारियों वंदना किनी और रवि मनुभाई परमार को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. आपको बता दें कि आईएएस वंदना किनी कला, संस्कृति एवं युवा विभाग में अपर मुख्या सचिव और आईएएस रवि मनुभाई परमार बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के एमडी की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभल रहे थे.




एक IAS अधिकारी का तबादला, कुछ के अतिरिक्त प्रभार में बदलाव