ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार में एक दिन में 22 लोगों की डूबने से मौत, सीएम नीतीश ने जताया दुख; 4-4 लाख देगी सरकार

PATNA: बिहार के अलग- अलग जिलों में 24 घंटे के भीतर डूबने से अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतक सभी 22 लोग बिहार के 9 अलग अलग जिलों के हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदन

बिहार में एक दिन में 22 लोगों की डूबने से मौत, सीएम नीतीश ने जताया दुख; 4-4 लाख देगी सरकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार के अलग- अलग जिलों में 24 घंटे के भीतर डूबने से अबतक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतक सभी 22 लोग बिहार के 9 अलग अलग जिलों के हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी संवेदना व्यक्त की है और मृतको के आश्रृतों को अविलंब चार-चार लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 22 लोगों की डूबने से मौत हुई है। मृतकों में भोजपुर के पांच, जहानाबाद के चार, पटना के तीन, रोहतास के तीन, दरभंगा के दो, नवादा के दो, मधेपुरा का एक, कैमूर और औरंगाबाद के एक-एक शख्स शामिल हैं। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताते हुए कहा है कि दुख की इस घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपए का अनुदान देने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है।