ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

बिहार में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को बोनस, कोरोना संकट से मुकाबले के लिए नीतीश सरकार ने दिया इनाम

PATNA : बिहार में कोरोनावायरस से मुकाबले के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को नीतीश सरकार ने बोनस देने का फैसला किया है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज ह

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोनावायरस से मुकाबले के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को नीतीश सरकार ने बोनस देने का फैसला किया है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज हाई लेवल मीटिंग के बाद राज्य के सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को 1 माह के मूल वेतन के बराबर बोनस देने का फैसला किया है। डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को बोनस प्रोत्साहन राशि के तौर पर दी जाएगी।


दरअसल बिहार में कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने लॉक डाउन कर रखा है। लगातार डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाएं ली जा रही हैं। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को किसी भी हालत में छुट्टी नहीं मिलेगी। लिहाजा उनकी तरफ से किए जा रहे प्रयासों को सरकार ने बोनस देकर सराहना की है।


वहीं कोरोना संकट के बीच नीतीश सरकार ने गरीबों को राहत के लिए बड़ा फैसला किया है। नीतीश सरकार अब राज्य में बीपीएल कार्ड धारियों को मुफ्त में राशन देगी।नीतीश सरकार ने एक बड़े फैसले पर अमल के लिए आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना वायरस संकट से पैदा हुई स्थिति को लेकर आज एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक बुलाई थी, जिसमें यह फैसला किया गया है।


नीतीश सरकार ने सभी राशन कार्ड धारी परिवारों को 1 महीने का राशन मुफ्त देने का फैसला किया है। साथ ही साथ सभी प्रकार के पेंशन धारियों को अगले 3 महीने का वेतन अग्रिम तौर पर तत्काल देने का भी बड़ा फैसला किया गया है। यह राशि मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन विधवा पेंशन और वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी।