ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार में पुलिसवाले बने 'कोरोना कैरियर', दारोगा और महिला सिपाही समेत 3 पुलिकर्मियों को हुआ कोरोना

PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से आज पूरी दुनिया लड़ रही है. इंडिया में इस बीमारी से बचने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन की घोषणा की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोशल

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से आज पूरी दुनिया लड़ रही है. इंडिया में इस बीमारी से बचने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन की घोषणा की गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं क्योंकि संक्रमित मरीज के संपर्क में आने से यह वायरस किसी दूसरे व्यक्ति के जान को भी खतरे में डाल सकता है. बिहार में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं. एक सप्ताह पहले तक ग्रीन ज़ोन की एरिया में शामिल शाहाबाद के सभी जिले आज कोरोना की चपेट में आ गए हैं. 



11 पुलिसकर्मी आइसोलेट
इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है कैमूर से जहां दारोगा और महिला सिपाही समेत 3 पुलिकर्मियों को कोरोना होने की पुष्टि हुई है. कैमूर पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक लॉक डाउन के बीच कैमूर के 124 पुलिस पदाधिकारी और सिपाही जिले से बाहर गए हुए थे. इसी बीच 20 अप्रैल को सूचना मिली कि कुछ पुलिसकर्मी बिना परमिशन के जिले से गायब हैं. फिर उनके मोबाइल लोकेशन से सबको बुलाया गया. जिसमें से 11 लोगों को आइसोलेट कर के रखा गया. 



दारोगा समेत 3 पुलिकर्मियों पॉजिटिव
कैमूर पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक़ पुलिसकर्मियों के स्वाब कोरोना जांच के लिए भेजा गया था. जिसमें से एक दरोगा और दो सिपाहियों की रिपोर्ट आज कोरोना पॉजिटिव आई है. पॉजिटिव दारोगा 16 अप्रैल से ही कोर्ट ड्यूटी से अचानक गायब हो गए थे. छपरा अपने घर चले गए थे. महिला सिपाही बेगूसराय से 22 अप्रैल को भभुआ लौटी थी. जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. दूसरा पॉजिटिव सिपाही 19 अप्रैल से ही छपरा अपने घर भाग गया था. छपरा में अपनी पत्नी से मिलने की बात सामने आ रही है. इस कोरोना संकट में पुलिसवालों की इतनी बड़ी लापरवाही या गलती का खामियाजा कई लोगों को भुगतना पड़ सकता है. 

टैग्स