ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

बिहार में कोरोना से 5 लोगों की मौत, इस महीने 39 लोगों ने तोड़ा दम

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. एक तरफ देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 5 लाख 28 हजार 859 हो गए हैं. वहीं, दूसरी ओर बिहार में यह आंकड़ा 9000 के प

FirstBihar
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है. एक तरफ देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 5 लाख 28 हजार 859 हो गए हैं. वहीं, दूसरी ओर बिहार में यह आंकड़ा 9000 के पार चला गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में अब तक 16100 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है. बिहार में भी सिर्फ  इस महीने 39 लोगों की मौत हो चुकी है.


इस महीने 62.90% लोगों की मौत
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नियमित अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य के अंदर 5 लोगों की मौत हो चुकी है. जब से देश में अनलॉक-1 की शुरुआत हुई है, तब से लेकर 28 जून तक 39 मरीजों ने इस जानलेवा बीमारी के कारण दम तोड़ दिया है. सूबे में अब तक कोरोना से 62 लोगों की मौत  यानी कि 62.90 % लोगों की मौत सिर्फ इसी महीने हुई है.


बिहार में अब तक 62 की मौत
बिहार में अब तक कोरोना से 62 लोगों की मौत हो चुकी है. सबसे ज्यादा पटना, दरभंगा और सारण जिले में 5 मरीजों की मौत हुई है. बेगूसराय 4 लोगों ने दम तोड़ा है. खगड़िया, नालंदा और वैशाली में 3-3 लोगों की मौत हुई है. इसके अलावा भोजपुर, गया, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, नवादा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर और सीवान में 2-2 मरीजों की जान कोरोना से गई है. वहीं, अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, रोहतास और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.


बिहार में अब तक 9117 मरीज
बिहार में कोविड-19 का बढ़ता संक्रमण थम नहीं रहा है. राज्य में कोरोना मरीजों की तादाद काफी तेजी से बढ़ रही है. नए अपडेट के मुताबिक राज्य में 138 और कोरोना मरीज मिले हैं. इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या 9117 हो गई है. पटना में 500 से अधिक मामले सामने आये हैं. वहीं, भागलपुर, मधुबनी और सीवान जिले में 400 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. इसके आलावा बेगूसराय, मुंगेर, रोहतास और समस्तीपुर जिले में 300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं.


सूबे में 7156 मरीज हुए स्वस्थ
बिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियमित अपडेट जारी किया गया है उसके मुताबिक राज्य में अबतक 7156 संक्रमित मरीज अबतक स्वस्थ होकर अपने अपने घर लौट चुके हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य में 226 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुए. फिलहाल डॉक्टरों और स्वस्थ्य कर्मियों ने उन्हें होम क्वारंटीइन में रहने का निर्देश दिया है.


देश में अब तक 5 लाख 28 हजार 859 मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 5 लाख 28 हजार 859 हो गए हैं और मृतकों की संख्या 16 हजार 95 पर पहुंच गई है. मंत्रालय ने बताया कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या इलाजरत मरीजों की तुलना में एक लाख 6 हजार 661 तक ज्यादा हो गई है. अभी तक कोरोना वायरस के तीन लाख 9 हजार 712 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिनमें से 13 हजार 832 मरीज पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हुए हैं. देश में कोरोना मरीजों में स्वस्थ होने की दर 58.56 फीसदी है. 


👇 यहां देखिये बिहार का पूरा आंकड़ा -


बिहार में कोरोना से 5 लोगों की मौत, इस महीने 39 लोगों ने तोड़ा दम

बिहार में कोरोना से 5 लोगों की मौत, इस महीने 39 लोगों ने तोड़ा दम


👇 यहां देखिये देश का पूरा डाटा - 


बिहार में कोरोना से 5 लोगों की मौत, इस महीने 39 लोगों ने तोड़ा दम

बिहार में कोरोना से 5 लोगों की मौत, इस महीने 39 लोगों ने तोड़ा दम

टैग्स