ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

बिहार में कोरोना से 4 की मौत, सर्वाधिक पॉजिटिविटी रेट वाले जिले में टॉप पर है पटना

PATNA : बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 6325 नये कोरोना संक्रमित मिले है। वहीं पटना में शनिवार को कोरोना के 2305 नए

बिहार में कोरोना से 4 की मौत, सर्वाधिक पॉजिटिविटी रेट वाले जिले में टॉप पर है पटना
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 6325 नये कोरोना संक्रमित मिले है। वहीं पटना में शनिवार को कोरोना के 2305 नए मरीज मिले। इनमें चार अस्पतालों के 19 डॉक्टर शामिल हैं। जिले में पॉजिटिविटी रेट 19.25 फीसदी और रिकवरी रेट 93.85 फीसदी है।


24 घंटे के दरम्यान दो अस्पतालों में चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। इनमें से तीन महिलाएं थीं। पटना एम्स में तीन और एनएमसीएच में एक मरीज की मौत हुई है।शनिवार को शहर के चार अस्पतालों से 36 मरीजों को मिली छुट्टी मिली, जबकि 27 नए मरीज भर्ती हुए। सिविल सर्जन डॉ. विभा कुमारी सिंह के मुताबिक पटना में 11 हजार 612 संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं। उनकी स्थिति गड़बड़ लगे तो मरीजों को पाटलिपुत्र अशोक, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स और कंगन घाट के सेंटर में भर्ती होना चाहिए।


संक्रमण को लेकर राज्य में एक लाख 72 हजार 539 सैंपलों की जांच की गयी, जबकि रिकवरी रेट अब घटकर 93.85 प्रतिशत हो गयी है। अब राज्य में 35917 कोरोना के एक्टिव केस हैं। राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमितों की संख्या में बिहार 12वें नंबर पर आ गया है।


सर्वाधिक पॉजिटिविटी दर वाले टॉप 10 जिले

  • पटना - 19.25 प्रतिशत
  • समस्तीपुर- 10.53 प्रतिशत
  • सहरसा - 9.95 प्रतिशत
  • मुंगेर - 9.33 प्रतिशत
  • अरवल - 5.36 प्रतिशत
  • बेगूसराय - 4.67 प्रतिशत
  • सारण - 4.37 प्रतिशत
  • भागलपुर - 4.00 प्रतिशत
  • मुजफ्फरपुर - 3.75 प्रतिशत
  • खगड़िया - 3.50 प्रतिशत