ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बिहार में कोरोना की वापसी : पटना में मिले दो पॉजिटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने दी होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत

PATNA : राजधानी में लंबे समय के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की पहचान हुई है। एक मरीज केरल की यात्रा करके लौटा है, जबकि दूसरा संक्रमित असम की यात्रा करके लौटा है। स्वास्थ

बिहार में कोरोना की वापसी : पटना में मिले दो पॉजिटिव मरीज, स्वास्थ्य विभाग ने दी होम आइसोलेशन में रहने की हिदायत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी में लंबे समय के बाद कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की पहचान हुई है। एक मरीज केरल की यात्रा करके लौटा है, जबकि दूसरा संक्रमित असम की यात्रा करके लौटा है। स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मरीजों को फिलहाल होम आइसोलेशन में रहने का परामर्श दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक मरीज के सैंपल की जांच आइजीआइएमएस में और दूसरे के सैंपल की जांच इएसआइसी अस्पताल, बिहटा में की गयी है। बुधवार को राज्य भर में 2600 सैंपलों की जांच की गयी है। 


स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि पहला मरीज 29 साल का है, जो गर्दनीबाग का रहने वाला है। उसमें सर्दी-खांसी के लक्षण पाये जाने के बाद उसने अपना सैंपल गर्दनीबाग अस्पताल में दिया था। जांच के बाद उसमें कोरोना वायरस पाया गया है। फिलहाल उसके परिवार के अन्य सदस्यों की कोरोना जांच करायी जा रही है। 


जबकि दूसरा मरीज बांका का मूल निवासी है और वह पटना में रहता है फिलहाल असम की यात्रा करके लौटा है।  यह मरीज अपने साइनस का ऑपरेशन कराने इएसआइसी अस्पताल, बिहटा गया था, जहां उसकी जांच करायी गयी, तो वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उन्होंने बताया कि जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद ही पता चलेगा कि दोनों में कोरोना का कौन सब वैरिएंट है। 


उधर, दो पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद सभी जिलों में कोरोना आरटीपीसीआर जांच कराने का निर्देश दिया गया है। सभी अस्पतालों को आवश्यक दवाएं, उपकरण, ऑक्सीजन सिलिंडर, निवोलाइजर और पीएसए प्लांट को एक्टिव रखने को कहा गया है। सभी जिलों व मेडिकल कॉलेजों को अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल कोरोना को लेकर किसी प्रकार घबराने की आवश्यकता नहीं है।