ब्रेकिंग
लेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेश

बिहार के सारे स्कूल और कॉलेज बंद, सीएम नीतीश की बैठक के बाद बड़ा फैसला

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए बिहार सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने 5 से 11 अप्रैल

बिहार के सारे स्कूल और कॉलेज बंद, सीएम नीतीश की बैठक के बाद बड़ा फैसला
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए बिहार सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने 5 से 11 अप्रैल तक बिहार के सभी स्कूल और कॉलेज को बंद करने का फैसला लिया है.


शनिवार को कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का बड़ा फैसला लिया. साथ ही सभी सार्वजनिक समारोह में सीमित संख्या में लोगो के शामिल होने का निर्देश भी जारी किया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक के बाद यह बड़ा फैसला लिया गया है. आपको बता दें कि सीएम ने बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिहार में स्कूलों को फिर से बंद करने का संकेत दिया था. 


बुधवार को बिहार में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों पर नीतीश ने आज हाईलेवल की बैठक की, जिसमें सूबे के तमाम आलाधिकारी मौजूद थे. बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जिस तरीके से पूरी दुनिया में कोरोना के मामले बढ़े हैं, उसका असर बिहार पर भी देखने को मि रहा है. बिहार में भी कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है. 


दरअसल कोरोना से जुड़े मामलों पर फैसला लेने के लिए राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बना रखा है. नीतीश कुमार ने अपनी बैठक में कहा कि क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप स्कूलों को बंद करने पर फैसला ले. सीएम के निर्देश के कुछ ही देर बाद कोरोना क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप यह निर्णय लिया कि राज्य की सारे स्कूल और कॉलेज 11 अप्रैल तक बंद रहेंगे. 


नीतीश कुमार ने कोरोना के बढते मामलों को लेकर पूरे राज्य में सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगाने का निर्देश दिया है. उन्होंने कहा है ऐसे सारे कदम उठाये जायें जिससे एक ही जगह पर ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो पायें. नीतीश कुमार ने कोरोना टेस्टिंग की संख्या को बढाने का निर्देश दिया है. उसके साथ ही टीकाकरण को भी बढ़ाने को कहा गया है.


मुख्यमंत्री ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में सारी तैयारी रखने को कहा है. सिर्फ सरकारी अस्पताल ही नहीं बल्कि निजी अस्पतालों में भी इलाज की सारी व्यवस्था करने को कहा गया है.


बिहार के सारे स्कूल और कॉलेज बंद, सीएम नीतीश की बैठक के बाद बड़ा फैसला

टैग्स

संबंधित खबरें